ध्वस्त कराया गया अंग्रेजों के जमाने का जर्जर डाक बंगला

मऊ नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 संकट मोचन नगर स्थित अंग्रेजों के जमाने का पुराना डाक बंगला अत्यधिक जर्जर होने के कारण प्रशासन ने उसे ध्वस्त करा दिया...

Jul 20, 2026 - 08:38
Jul 20, 2026 - 08:39
 0  18
ध्वस्त कराया गया अंग्रेजों के जमाने का जर्जर डाक बंगला

चित्रकूट। मऊ नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 संकट मोचन नगर स्थित अंग्रेजों के जमाने का पुराना डाक बंगला अत्यधिक जर्जर होने के कारण प्रशासन ने उसे ध्वस्त करा दिया। भवन की जर्जर हालत को देखते हुए लंबे समय से स्थानीय लोगों और पास स्थित विद्यालय के शिक्षकों द्वारा इसकी शिकायत की जा रही थी। आशंका जताई जा रही थी कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने मौके पर पहुंचकर भवन का निरीक्षण किया और जेसीबी मशीन की मदद से जर्जर भवन को गिरवाने की कार्रवाई कराई।

प्रशासन ने भवन के आसपास मौजूद अतिक्रमण को भी हटवाया। जिससे क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जा सके। कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत की टीम तथा लोक निर्माण विभाग के एई सर्वेश गुप्ता खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णदत्त पांडेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि जर्जर भवन के कारण छोटे-छोटे बच्चों और राहगीरों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते भवन को हटाकर प्रशासन ने संभावित दुर्घटना को टाल दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0