डीएम ने की बाढ, अतिवृष्टि से फसल क्षति सर्वे की समीक्षा

बाढ़, अतिवृष्टि एवं आपदा से प्रभावित फसलों की क्षति के सर्वे की समीक्षा की गई। 160 प्रभावित राजस्व ग्रामों में संयुक्त टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है...

Sep 12, 2026 - 14:38
Sep 12, 2026 - 14:38
 0  1
डीएम ने की बाढ, अतिवृष्टि से फसल क्षति सर्वे की समीक्षा

चित्रकूट। बाढ़, अतिवृष्टि एवं आपदा से प्रभावित फसलों की क्षति के सर्वे की समीक्षा की गई। 160 प्रभावित राजस्व ग्रामों में संयुक्त टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है। अब तक 15 से 20 ग्रामों में तिल एवं अरहर की 50 प्रतिशत से अधिक तथा कुछ ग्रामों में ज्वार की फसल क्षति सामने आई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्राप्त 492 व्यक्तिगत दावों में 257 का सर्वे पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 235 दावों का सर्वे प्रक्रियाधीन है। सर्वेक्षण कार्य अधिकृत के माध्यम से बीमा कंपनी के सर्वेयर एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

डीएम पुलकित गर्ग ने बीमा कंपनी एवं कृषि विभाग को अतिवृष्टि एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कार्य में तेजी लाते हुए अधिक से अधिक पात्र एवं बीमित कृषकों को फसल बीमा एवं आपदा राहत का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0