पुलिस कार्यालय में हुई अपराध समीक्षा गोष्ठी
एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी संपन्न हुई...
कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाएं, आमजन के प्रति विश्वास कायम रखें पुलिस: एसपी
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी संपन्न हुई। इसके पहले सैनिक सम्मेलन कर अधिकारी, कर्मचारियों की समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में एसपी ने थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा एवं मूल्यांकन किया। अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता बीएनएस के अपराधों की तीन वर्षीय तुलनात्मक मासिक, प्रगतिशील समीक्षा करते हुए लंबित अभियोगों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों की तीन वर्षीय तुलनात्मक समीक्षा कर प्रभावी कार्रवाई के साथ ही जनपद में संचालित प्रचलित अभियानों की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तीन माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण, अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने तथा नियमानुसार हिस्ट्रीशीट समाप्त नष्ट करने की कार्रवाई, बड़ी संख्या में लंबित आरोप पत्र एवं अंतिम रिपोर्ट को न्यायालय में एक सप्ताह के अंदर दाखिला, अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी एवं नियमानुसार कार्रवाई, हत्या, लूट, चोरी एवं नकबजनी के लंबित अभियोगों के अनावरण व प्रभावी कार्रवाई, सात वर्ष या उससे अधिक की सजा वाले अभियोगों में वांछित शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी को विशेष अभियान, आईटीएसएसओ पोर्टल पर प्रदर्शित लंबित अभियोगों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण, थाना स्तर पर लंबित चरित्र सत्यापन का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, दर्पण डैशबोर्ड की रैंकिंग में सुधार, थानों पर लंबित माल मुकदमाती, माल निस्तारण, सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित पुलिस फार्म आदि समय से तैयार एवं प्रस्तुत करने, क्राइम अगेंस्ट वुमेन पोर्टल पर लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निराकरण, यक्ष पोर्टल पर अपराधियों का आपराधिक इतिहास, फोटो, फिंगरप्रिंट आदि आवश्यक अभिलेखों, विवरणों की फीडिंग सहित ई-साक्ष्य एवं ई-समन की तामीला कार्रवाई को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने तथा संबंधित अभिलेखों को समय से अपडेट करने के निर्देश दिए।
एसपी ने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछितों की गिरफ्तारी तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। साथ ही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने के लिए पूर्ण संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी में अपर एसपी पीयूषकांत राय, सीओ सिटी सतेन्द्र सिंह, सीओ मऊ फहद अली, सीओ राजापुर यामीन अहमद, सीओ कार्यालय करिश्मा गुप्ता, सीओ फायर यदुनाथ सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव, वाचक पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सोशल मीडिया साइबर सेल विजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
