चित्रकूट : अन्नकूट पर्व पर भगवान को लगाया छप्पन भोग

संत रणछोड़दास महाराज द्वारा स्थापित श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के अंतर्गत स्थापित रघुवीर मंदिर बड़ी गुफा...

Nov 15, 2023 - 00:00
Nov 15, 2023 - 00:04
 0  2
चित्रकूट : अन्नकूट पर्व पर भगवान को लगाया छप्पन भोग

चित्रकूट। संत रणछोड़दास महाराज द्वारा स्थापित श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के अंतर्गत स्थापित रघुवीर मंदिर बड़ी गुफा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को रामनाम कीर्तन के साथ बृज के भगवान और पर्वतों के राजा कहे जाने वाले गिरिराज अर्थात गोवर्धन की पूजा विधिविधान और हर्षोल्लास के साथ की गई।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : सेल्समैन को लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पूरी नकदी बरामद

इस अवसर पर गोवर्धन भगवान को अन्नकूट के छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया। ट्रस्टी डा बीके जैन, ऊषा जैन, डा ईलेश जैन सहित सदगुरू परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में भजन कीर्तन हुआ। भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चन हुई। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : सीएम को उत्तराधिकारी ने भेंट की पुस्तक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0