ऊंचाडीह की वृहद गौशाला का सीडीओ ने किया निरीक्षण
सीडीओ डीपी पाल ने विकास खण्ड मानिकपुर के ग्राम पंचायत ऊँचाडीह की वृहद गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में पांच केयरटेकर थे...
गौशाला में छप्पर की व्यवस्था व कैमरा लिंक होने के बाद सचिव को मिलेगा वेतन
चित्रकूट। सीडीओ डीपी पाल ने विकास खण्ड मानिकपुर के ग्राम पंचायत ऊँचाडीह की वृहद गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में पांच केयरटेकर थे। लगभग 400 गोवंश संरक्षित पाए गए। गौशाला में एक भूसा घर बना हुआ है। करीब 200 कुन्तल भूसा पाया गया तथा गोवंशों के लिए हरे चारे की भी व्यवस्था मिली। 36 कुन्टल पशु आहार, चार टीन शेड, भूसा चरही, तीन पेयजल चरही बनी हुयीं है। गौवंशों के पेयजल के लिए समरसेबल से पानी की आपूर्ति की जा रही है। गौशाला में साफ सफाई निरतंर किये जाने की आवश्यकता हैं। गौशाला में गोवंशों की गर्मी से बचाव के लिए पंखें व मैटी की व्यवस्था की गयी हैं। निरंतर निगरानी को सीसीटीवी कैमरे लगे हुये है। उनको मुख्य पशुचिकित्साधिकारी कार्यालय में लिंक नही कराया गया हैं। गर्मी से बचाव के लिए छप्पर बनाये जाने के निर्देश के बावजूद छप्पर नही बनाया गया हैं। सीडीओ ने कहा कि सीसीटीवी लिंक होने तथा छप्पर की व्यवस्था किये जाने के बाद ही ग्राम पंचायत सचिव का वेतन आहरित किया जाये। गौशाला के तीन तरफ काफी जगह खाली है। जिस पर पीपल, बरगद एवं पाकड़ के वृक्ष लगाये जाने के निर्देश दिये गये। पशु चिकित्साधिकारी मानिकपुर एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि गोशाला में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए अपेक्षित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें तथा गौशाला में समुचित साफ सफाई होना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
