चित्रकूट : एअरपोर्ट के निर्माण कार्य में लाएं प्रगति : सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विशेष विमान से एयरपोर्ट देवांगना घाटी पहुंचकर जगदगुरु रामभद्राचार्य...

Nov 15, 2023 - 04:25
Nov 15, 2023 - 04:29
 0  6
चित्रकूट : एअरपोर्ट के निर्माण कार्य में लाएं प्रगति : सीएम

जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य से की भेंटवार्ता

चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विशेष विमान से एयरपोर्ट देवांगना घाटी पहुंचकर जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज एवं जनप्रतिनिधियों से भेंटवार्ता की। इसके बाद आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द, पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला से एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि कार्यदाई संस्थाओं के साथ लगातार समीक्षा कर एयरपोर्ट के कार्यों में प्रगति कराए।

यह भी पढ़े : जिले में थम नहीं रही है पराली जलाने की घटनाएं, 22 किसानों को जुर्माना

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं भगवान श्री कामतानाथ की फोटो भेट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक मानिकपुर अविनाशचंद्र द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, रामनगर गंगाधर मिश्रा, मानिकपुर अरविंद मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजापुर संजीव कुमार मिश्रा, मऊ अमित द्विवेदी, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, आनंद त्रिपाठी, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप तोमर आदि जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे योगी, बोले- मध्य प्रदेश में इन दोनों दल का खाता नहीं खुलना चाहिए

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0