चित्रकूट ब्रेकिंग : डिप्टी सीएम केशव मौर्य का चित्रकूट दौरा रद्द

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रस्तावित चित्रकूट दौरा रद्द हो गया है...

Jan 30, 2025 - 10:40
Jan 30, 2025 - 10:50
 0  3
चित्रकूट ब्रेकिंग : डिप्टी सीएम केशव मौर्य का चित्रकूट दौरा रद्द
फ़ाइल फोटो

चित्रकूट।  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रस्तावित चित्रकूट दौरा रद्द हो गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह दौरा अज्ञात कारणों से स्थगित किया गया है।

इससे पहले, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य को आज दोपहर 2:00 बजे चित्रकूट पहुंचना था और विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होना था। उनके इस दौरे के दौरान अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य हवाई मोदनवाल महासभा सम्मेलन में भाग लेने और ग्राम विकास योजनाओं की समीक्षा करने का कार्यक्रम था।

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दौरे के रद्द होने की सूचना संबंधित अधिकारियों और आयोजन समिति को दे दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0