चित्रकूट : सफाई कर्मियो को वितरित किए गए कम्बल

संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर कर्वी नगर के बस स्टैन्ड मे जिलाध्यक्ष लवकुश...

चित्रकूट : सफाई कर्मियो को वितरित किए गए कम्बल

भाजपाईयों ने मनाया बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस

चित्रकूट। संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर कर्वी नगर के बस स्टैन्ड मे जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी के नेतृत्व में अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान सफाई कर्मियो को कम्बल वितरित किए गए। इसके उपरान्त निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग मे विचार गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर समतामूलक, सामाजिक, राजनीतिक क्रांति के प्रणेता, महान विधिवेत्ता एवं सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाने वाले महान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : गरीब, वृद्धजनों को बांटे गए कंबल

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि भारतीय संविधान के जनक थे। स्वतंत्र भारत के प्रथम न्याय मंत्री बने। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि अम्बेडकर विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलम्विया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स अर्थशास्त्र मे डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि बाबा साहब ने दलित बौद्ध आंदोलन को बढ़ावा दिया। श्रमिकों, किसानो और महिलाओ के अधिकारो का समर्थन किया। डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि अम्बेडकर ने कहा था छुआछूत गुलामी से भी बद्तर है।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : डीएम ने परिनिर्वाण दिवस पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

इस मौके पर भागवत त्रिपाठी, आलोक पांडेय, अश्विनी अवस्थी, बृजेश पांडेय, तीरथ तिवारी, अर्पित जायसवाल, रामबाबू गुप्ता, हीरो मिश्रा, सुरेश अनुरागी, प्रेमलाल बाल्मीक, रवि गुप्ता, शशी मिश्रा, गोलू गर्ग, शुभम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : भुगतना ही पड़ता है अच्छे और बुरे कर्मो का फल : बलुआ महाराज

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0