चित्रकूट : महिला की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के विरुद्ध...

Oct 13, 2023 - 03:50
Oct 13, 2023 - 03:56
 0  6
चित्रकूट : महिला की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रैपुरा द्वारा महिला की उसके घर के आँगन में हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना के समय आरोपियों द्वारा पहने गये खून लगे कपड़े को बरांमद किया गया है।

यह भी पढ़े : जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही अवैध खनन करती हुई, सात मशीनें सीज


 
उल्लेखनीय है कि बीते एक अक्टूबर को वादी श्रीचन्द्र पुत्र पितंबर निवासी देउधा ने थाना रैपुरा में सूचना दी कि उसकी बहू रिन्कू देवी पत्नी रामबहादुर की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गयी है। घटना की सूचना पर थाना रैपुरा में अज्ञात लोगां के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़े : आंखे हैं अनमोल का संदेश देता विश्व दृष्टि दिवस

पुलिस अधीक्षक ने घटना को संज्ञान में लेकर थानाध्यक्ष रैपुरा को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। थानाध्यक्ष रैपुरा शैलेन्द्र चन्द्र पाण्डेय तथा आरक्षी महेन्द्र, राममूरत मिश्रा, तिलकराज द्वारा लवलेश गुप्ता पुत्र श्रीचन्द्र व शुभम गुप्ता उर्फ शिवम पुत्र सोहन निवासीगण ग्राम देउधा को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर इनकी निशांदेही पर खून लगी शर्ट बरामद की गयी है। आरोपी शुभम ने पूंछताछ में बताया कि उसका रिन्कू देवी से नाजायज सम्बम्ध था, जिसकी जानकारी लवलेश को थी। मृतका का कुछ अन्य लोगों से नाजायज सम्बम्ध होने की जानकारी का जब उसे पता चली तब वह और लवलेश ने रिन्कू देवी की हत्या की योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़े : हमीरपुर : दहेज हत्या में पति को 12 वर्ष और सास, ससुर, देवर को आठ वर्ष की कैद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0