बांदा में आंधी-तूफान से हुई व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दु:ख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बांदा में आंधी-तूफान से हुई एक व्यक्ति की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है..

May 20, 2021 - 03:06
May 20, 2021 - 03:06
 0  4
बांदा में आंधी-तूफान से हुई व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दु:ख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बांदा में आंधी-तूफान से हुई एक व्यक्ति की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार देर रात से प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे जहां मौसम सुहवाना हो गया है वहीं, बांदा जनपद में आंधी और तूफान आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी।

यह भी पढ़ें - कानपुर में बारातियों से भरी अनियंत्रित बस टाटमिल पुल से गिरी

मुख्यमंत्री ने व्यक्ति की मौत पर दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने जिलाधिकारी को आंधी-तूफान से दिवंगत व्यक्ति के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि वितरण के सम्बन्ध में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आंधी-तूफान में घायल दो व्यक्तियों के समुचित चिकित्सा प्रबन्ध किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें - परिवार को संक्रमण से बचाने को वह पेड़ पर 11 दिन आइसोलेट रहा

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 1