कानपुर की करिश्मा बनी महिला यूपी कांग्रेस कमेटी बुन्देलखण्ड जोन की प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महिला कांग्रेस की जोनल व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया है। अब तक उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटा गया था..

- दिल्ली विश्वविद्यालय से शुरु की राजनीति, गोविन्द नगर विधानसभा से लड़ा उपचुनाव
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महिला कांग्रेस की जोनल व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया है। अब तक उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटा गया था, जिसको बढ़ाकर पांच जोन कर दिये गयें। ऐसे में अब नया जोन बुन्देलखण्ड हो गया और इसकी जिम्मेदारी करिश्मा ठाकुर को दी गई है, जो उपचुनाव में गोविन्द नगर विधानसभा सीट पर हारकर भी राजनीतिक पंडितों का ध्यान आकर्षित कर दिया था। पार्टी से मिली जिम्मेदारी का उन्होंने आभार जताया और कहा कि जनता के मुद्दों को बराबर उठाती रहूंगी।
यह भी पढ़ें - कानपुर : अजमेर सियालदह एक्सप्रेस से टकराई मोटर साइकिल, युवक भागा लेकिन..
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की संस्तुति पर प्रियंका गांधी के निर्देश पर गोविंद नगर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर को महिला उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी बुंदेलखंड जोन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। करिश्मा ठाकुर ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से दिल्ली विश्वविद्यालय की महासचिव बनकर की, उसके बाद पांच साल संगठन की राजनीति में एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव रहीं।
25 साल की उम्र में प्रियंका गांधी ने गोविंद नगर विधानसभा उपचुनाव 2020 में कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी बनाया। करिश्मा ठाकुर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम रहीं हैं और जन समस्याओं का निवारण करने के लिए जनता के साथ सड़कों पर संघर्ष करती रहीं। जिसके परिणाम स्वरुप उनकी कार्यक्षमता और जुझारु कार्य शैली को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
करिश्मा ठाकुर के मनोनयन पर कानपुर में शहर कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस यूथ कांग्रेस एनएसयूआई अल्पसंख्यक कांग्रेस सभी प्रकोष्ठ ने हर्ष जताया और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और प्रियंका गांधी को बहुत-बहुत आभार जताया। मंगलवार को संक्षिप्त प्रेस वार्ता में करिश्मा ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है और उसमें शत प्रतिशत खरा उतरने के लिए जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को उठाती रहूंगी। इसके साथ ही बुन्देलखण्ड जोन में पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें - बाघ ने बाइक सवारों पर हमला किया, दो की मौत, तीसरे ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान
- पांच जोनों में बटी महिला कांग्रेस कमेटी
बुंदेलखंड पर फोकस करते हुए कांग्रेस ने प्रदेश में महिला कांग्रेस की जोनल व्यवस्था में बदलाव करते हुए अब पांच जोन गठित कर दिए हैं। अभी तक प्रदेश महिला कांग्रेस में संगठनात्मक दृष्टि से चार जोन थे। इनमें पूर्वी, पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी जोन शामिल थे। दक्षिणी जोन को आगरा और बुंदेलखंड जोन में बांटा गया है।
इससे बुंदेलखंड को महत्व मिलेगा। पुनर्गठन के बाद गोरखपुर की शहला अहरारी को पूर्वी, स्वप्निल शर्मा को पश्चिमी, लखनऊ की ममता चौधरी को मध्य जोन के अध्यक्ष पद पर बरकरार रखते हुए शबाना खंडेलवाल को आगरा और कानपुर की करिश्मा ठाकुर को बुंदेलखंड जोन का अध्यक्ष बनाया गया है। आगरा निवासी शबाना महिला कांग्रेस की प्रभारी और करिश्मा मीडिया पैनलिस्ट हैं।
यह भी पढ़ें - बंगाल की खाड़ी पर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र से उत्तर प्रदेश में सक्रिय होगा मानसून
हि.स
What's Your Reaction?






