चित्रकूट दौरे पर आएंगे सीएम योगी : विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्रकूट आने की संभावना जताई जा रही है...

Nov 27, 2024 - 15:50
Nov 27, 2024 - 17:46
 0  15
चित्रकूट दौरे पर आएंगे सीएम योगी : विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
फ़ाइल फोटो

चित्रकूट। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्रकूट आने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री यहां विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्रकूट में रात्रि प्रवास का भी प्रस्तावित कार्यक्रम है। उनके आगमन को लेकर जिले के आला अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और कानून व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही, क्षेत्र के प्रमुख समस्याओं और आगामी योजनाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

जिले में सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 1
Love Love 3
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 0
Wow Wow 0