इसी माह होने वाले बुंदेलखंड एडवेंचर फेस्ट कई पर्यटन स्थलों से रूबरू होने का मौका
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहली बार झांसी और निवाड़ी जिला प्रशासन संयुक्त रूप से ‘बुंदेलखंड एडवेंचर..

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहली बार झांसी और निवाड़ी जिला प्रशासन संयुक्त रूप से ‘बुंदेलखंड एडवेंचर फेस्ट’ का आयोजन करने जा रहें है।
एक सप्ताह तक चलने वाले इस आयोजन दोनों जिलों के विभिन्न पर्यटन स्थलों को देखने का मौका मिलेगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - चित्रकूट : परीक्षा केन्द्र निर्धारण में रुपए वसूली का आरोप
बुंदेलखंड में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। बावजूद, यहां पर्यटकों का टोटा रहता है। इस कमी को पूरा करने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से पहल की गई है। इसके तहत पहली बार यहां बुंदेलखंड एडवेंचर फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।
ये फेस्ट फरवरी माह के अंतिम छह दिनों में किया जाएगा। दोनों जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है। फेस्ट के तहत रिले रेस, मैराथन, साइक्लाथॉन, ट्रेजर हंट, वोटिंग, राफ्टिंग, पैरा ग्लाइडिंग आदि का आयोजन किया जाएगा।
योजना के तहत जो आयोजन झांसी में शुरु होगा, उसका अंत निवाड़ी में होगा और निवाड़ी में शुरू होने वाला आयोजन झांसी में समाप्त होगा।
यह भी पढ़ें - हमीरपुर : जिसे पाल पोस कर बड़ा किया वही वृद्धा का काल बना
इस दरम्यान लोगों को झांसी के पर्यटक स्थल गढ़मऊ झील, टहरौली का किला, समथर का किला आदि समेत अन्य स्थानों पर जाने का लोगों को मौका मिलेगा।
जबकि, निवाड़ी जिले में गढ़कुंडार, ओरछा की छतरी, बेतवा नदी के किनारे आदि स्थानों पर आयोजन किए जाएंगे। झांसी में इसकी शुरुआत प्रदेश के पर्यटन मंत्री करेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी झांसी आंद्रा वामसी
ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुंदेलखंड एडवेंचर फेस्ट का पहली बार आयोजन होने जा रहा है। जल्द ही तिथि तय हो जाएगी।
यह भी पढ़ें - राजू श्रीवास्तव बोले : अमेरिकी स्टार रिहाना, क्रेटा व मियां खलीफा हैं थ्री इडियट
What's Your Reaction?






