राजू श्रीवास्तव बोले : अमेरिकी स्टार रिहाना, क्रेटा व मियां खलीफा हैं थ्री इडियट

उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन व हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव शुक्रवार को दो दिवसीय..

Feb 6, 2021 - 06:53
Feb 6, 2021 - 06:53
 0  2
राजू श्रीवास्तव बोले : अमेरिकी स्टार रिहाना, क्रेटा व मियां खलीफा हैं थ्री इडियट

कांग्रेस की विदेशी महिला को मिल गई तीन मौसियां, वेब सीरीज फिल्में परोस रहीं अश्लीलता  

उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन व हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर गृह जनपद कानपुर पहुंचे।

यहां पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि, किसानों पर ट्वीट करने वाली अमेरिकी स्टार रिहाना, क्रेटा और मियां खलीफा को थ्री इडियट बताया।

बोले, उनके 26 जनवरी से पहले के ट्वीट आने से साबित हुआ है कि ये कोई बड़ी साजिश थी, इसकी जांच होनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें - Youtuber आशीष चंचालानी, एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को फोर्ब्स ने 'इंडिया 30 अंडर 30 2021' में शामिल

दरअसल, किसानों को लेकर अमेरिकी स्टार रिहाना, क्रेटा और मिया खलीफा द्वारा ट्वीट करने को लेकर हास्य कलाकार राजू श्रीवस्तव ने सबसे अनोखे ढंग से तीनां को अपना विरोध दर्ज कराया है।

कहा कि, मैंने इन तीनों का नाम थ्री इडियट रख दिया है। ये लोग हमारे देश में कन्फयूजन पैदा करना चाहती है। ये न हमें अलग कर पाएंगी न तोड़ पाएंगी। हमारी सरकार किसानां की समस्या सुलझाने को समर्थ है।

यह भी पढ़ें - किसान आंदोलन पर मिया खलीफा ने किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल 

कांग्रेस की एक विदेशी महिला तो यहां है, अब उनको तीन मौसी भी मिल गई हैं। हम लोग महिलाआें का सम्मान करते हैं, लेकिन जो सच है वो कहना है। मैंने इन तीनां का नाम कभी नहीं सुना है।

हास्य कलाकार ने मियां खलीफा पर चुटकी लेते हुए कहा, मियां खलीफा आदमी नहीं है, महिला है। इस उन्होंने अपने हास्य भरे अंदाज में राजू श्रीवास्तव ने कहा कि एक तो मियां ऊपर से खलीफा भी है, उनकी खलीफागिरि भारत में नहीं चलेगी। 

यह भी पढ़ें - कपिल शर्मा के घर गूंजी फिर किलकारी, गिन्नी ने दिया बेटे को जन्म

यूपी फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन ने कहा कि, मोदी सरकार लगातार किसानों के हित में आगे बढ़ती जा रही है। जल्द ही सब कुछ सही हो जाएगा।

प्रदेश में फिल्म सिटी को लेकर हास्य अभिनेता का कहना है कि योगी सरकार तेजी से इस पर काम कर रही है और जल्द इसका हो रहा काम सबके सामने दिखने लगेगा। 

पत्रकारों द्वारा वेब सीरीज की फिल्मों के सवाल पर उनका कहना था कि जल्द इस पर कोई न कोई हल निकलेगा, क्योंकि वेब सीरीज की फिल्में अश्लीलता परोसने में जुटी हुईं हैं। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय, भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष बीना आर्या सहित भारी संख्या में उनके प्रशंसकों उपस्थित रहें। 

यह भी पढ़ें - Myntra के लोगो के बाद, अब लोगों ने इन कंपनियों के लोगो में भी पायी अश्लीलता

khelo aor jeeto | bundelkhand news quiz | lucky draw contest

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0