यूपी में 22 नवंबर 2022 से 3 चरण में होंगे निकाय चुनाव,क्या ये फेंक है वायरल पोस्ट

नगर निगम चुनाव 2022 चुनाव को लेकर यूपी में सरगर्मियां तेज हैं। इसी सरगर्मी के बीच नगर निगम के चुनाव को लेकर...

Oct 22, 2022 - 04:00
Oct 22, 2022 - 05:38
 0  1
यूपी में 22 नवंबर 2022 से 3 चरण में होंगे निकाय चुनाव,क्या ये फेंक है वायरल पोस्ट

नगर निगम चुनाव 2022 चुनाव को लेकर यूपी में सरगर्मियां तेज हैं। इसी सरगर्मी के बीच नगर निगम के चुनाव को लेकर एक पोस्ट खूब वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट में चुनाव की बाकायदा डेट दी गई है। यूपी में नगर निगम चुनाव 22 नवंबर 2022 से तीन चरणों में होंगे और 1 दिसंबर को इसका रिजल्ट आ जाएगा। जब इस दावा का सच जाना तो पता चला की कि अभी उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। राज्य चुनाव आयोग ने इस मैसेज को फेक बताया है।

यह भी पढ़ें - महोबा भिंड उरई रेलवे लाइन पर बन सकते हैं यह 3 जंक्शन सहित 16 रेलवे स्टेशन

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। प्रदेश में 22 नवंबर से निकाय चुनाव तीन चरण में होंगे। मतदान सुबह 7.30 से शाम 5 बजे तक होगा। उत्तर प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त एस के अग्रवाल ने निकाय चुनाव के मतदान की तिथि घोषित की। उन्होंने बताया कि इस बार भी मतदान ईवीएम से ही होगा।

यह भी पढ़ें - देवांगना पहाड़ी चित्रकूट एयरपोर्ट से यह 19 सीटर विमान अब भरेंगे उडान, गुरुग्राम की कंपनी को मिला लाइसेंस

  • -पहले चरण का मतदान मतदान 22 नवंबर,
    -दूसरे चरण का 26, नवंबर और-’ 
    -तीसरे चरण का 29 नवंबर को मतदान होगा

पहले चरण के मतदान में 5 नगर निगम व 71 नगर पालिका शामिल हैं। दूसरे चरण का मतदान 26 नवम्बर होगा। जिसमें 51 नगर निगम व नगर पालिका तथा 131 नगर पंचायत 131 शामिल हैं। पहले चरण में 22 नवंबर को 24 जिलों में मतदान होगा। दूसरे चरण में 26 नवंबर को 25 जिले वोट पड़ेगे। तीसरे तथा अंतिम चरण का मतदान 29 नवंबर को होगा, जिसमें 26 जिले के मतदाता शामिल होंगे। एसके अग्रवाल ने बताया कि 16 नगर निगम व 198 नगर पालिका के साथ ही 438 नगर पंचायत में मतदान होगा। इसके लिए प्रदेश भर में 11389 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। नगर पालिका व नगर पंचायत में बैलेट पेपर से चुनाव होंगे।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट के पर्यटन विकास को नई उड़ान देगा यह एयरपोर्ट, योगी सरकार जल्द शुरू करेगी विमानों की सेवा


मतगणना एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगी। राज्य सरकार ने निर्वाचन आयोग को चुनाव कार्यक्रम भेज दिया है। आयोग ने इसी आधार पर आज अधिसूचना जारी की। इस बार 653 निकायों में 12007 वार्डों में चुनाव होगा। मेयर की 16 सीटों, पालिका परिषद चेयरमैन की 199 तथा नगर पंचायत की 429 सीटों पर मतदान होना है। 10: मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। नगर निगम के चुनाव ईवीएम से जबकि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। बैलेट पेपर पर प्रत्यशी की फोटो भी होगी।

यह भी पढ़ें - पीएम द्वारा श्री महाकाल लोक का लोकार्पण, अब भक्तों के लिए खुला प्रवेश द्वार, जानिये विशेषता


राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि आचार संहिता लागू हो गयी है। अब किसी भी ट्रांसफर, प्रमोशन व नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। किसी विषम परिस्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनाव राज्य सरकार के संसाधन से होंगे। हम बाहर से फोर्स नही लेंगे। आज से एक दिसम्बर तक सभी जिलाधिकारी, एसपी व एसएसपी जिला छोड़कर कही नही जायेंगे। उनकी सारी छुट्टी कैंसिल कर दी गई है।

  • जान ले यह है सच्चाई


सोशल मीडिया पर वायरल यूपी निकाय चुनाव का शेड्यूल वर्ष 2017 का है। अभी नगर निगम चुनाव का शेड्यूल नहीं आया है। हालांकि प्रदेश में निकाय चुनाव नवंबर में प्रस्तावित है, लेकिन नए निकायों के गठन और सीमा विस्तार होने की वजह से अभी वार्डों के गठन का काम पूरा नहीं हो सका है। वार्ड या सीट आरक्षण के लिए ओबीसी की गणना जरूरी है। इसके आधार पर ही सीटें और वार्ड आरक्षित होते हैं। नगर विकास विभाग चाहता है कि नवंबर के दूसरे हफ्ते तक आरक्षण का काम पूरा कर लिया जाए। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निकाय चुनाव को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी कराई जाएं। जरूरत के आधार पर अतिरिक्त अधिकारियों को लगाया जाए, जिससे इसमें किसी तरह की देरी न होने पाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.