भीषण गर्मी में मानव सेवा की मिसाल बना बांदा, 57 दिनों से जारी राहत अभियान
भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच जनपद बांदा मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। जिलाधिकारी अमित आसेरी की प्रेरणा से पिछले...
डीएम अमित आसेरी की प्रेरणा से राहगीरों को शीतल पेय व खाद्य सामग्री का वितरण
जजी चौराहे पर नगर पालिका ने लगाया छबील कैंप, लोगों को मिली गर्मी से राहत
बांदा। भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच जनपद बांदा मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। जिलाधिकारी अमित आसेरी की प्रेरणा से पिछले 57 दिनों से जिले में विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों और प्रशासनिक विभागों के सहयोग से जरूरतमंद राहगीरों को शीतल पेयजल, छबील, पेठा, बिस्किट, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, झलमुरी सहित अन्य राहत सामग्री का निरंतर वितरण किया जा रहा है।
इस सेवा अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत प्रदान करना तथा जनपद में किसी भी व्यक्ति को हीटवेव का शिकार होने से बचाना है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर राहत शिविर लगाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में जजी चौराहे पर नगर पालिका परिषद, बांदा द्वारा दो दिवसीय छबील वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राहगीरों को शीतल पेयजल और छबील वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्षा मालती बासू, अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र चौधरी, समाजसेवी शूटर रामेंद्र शर्मा, समाजसेवी सुनील सक्सेना, स्टेनो शाकिर अली, जेई तेजपाल सिंह, सफाई इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, सभासद रामप्रसाद सोनी, अमित साहू, रामबिहारी साहू, लखन कुशवाहा, विश्व प्रकाश, देवेंद्र सिंह, प्रधान लिपिक केदारनाथ, जितेंद्र गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वयं राहगीरों को शीतल पेयजल एवं छबील वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया।
तपती धूप के बीच चल रहा यह सेवा अभियान समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवता की भावना को मजबूत कर रहा है। प्रशासन और समाजसेवियों के संयुक्त प्रयास से बांदा जनपद सेवा और जनकल्याण का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभर रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
