बांदा, दुष्कर्म के आरोपी को चौबीस दिन के अन्दर 22 वर्ष का कठोर कारावास

न्यायालय ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में त्वरित गति से सुनवाई करते हुए  आरोपी को बाइस वर्ष के कठोर कारावास की सजा...

बांदा, दुष्कर्म के आरोपी को चौबीस दिन के अन्दर 22 वर्ष का कठोर कारावास
फाइल फोटो

न्यायालय ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में त्वरित गति से सुनवाई करते हुए  आरोपी को बाइस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। घटना 22 जुलाई 2022 की है। पॉक्सो अदालत का यह ऐतिहासिक फैसला महज 24 दिन में आया है।

यह भी पढ़ें -प्रेमी से बात करते देख पिता ने खोया आपा, दोस्त की कर दी हत्या

जनपद के नरैनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी फरीद (21) पुत्र इस्लाम ने 22 जुलाई 2022 को इसी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले की विवेचना कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला द्वारा सम्पादित की गई। विवेचक द्वारा उपलब्ध कराए गए सुबूतों एवं अभियोजक की पैरवी के फलस्वरूप न्यायालय ने आरोपी युवक को घटना में दोषी पाया और 24 दिन के अन्दर सुनवाई पूरी करके धारा 376एबी एक्ट तथा पास्को एक्ट के अन्तर्गत बाइस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। 

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड की 43 प्रगतिशील महिला किसान उद्यमियों को, झाँसी में किया गया सम्मानित

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 जुलाई की शाम करीब चार बजे चार वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी फरीद उसे टॉफी दिलाने के बहाने अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो और दुष्कर्म सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। इस केस में अभियोजन की ओर से पांच गवाह पेश किए गए।


गुरुवार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अनु सक्सेना ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सुनी। पत्रावलियों का अवलोकन किया। आरोपी फरीद को दुष्कर्म का दोषी पाते हुए 22 साल जेल की सजा सुनाई। 20 हजार रुपये जुर्माना किया। पाक्सो एक्ट में भी दोषी को 22 साल की जेल और 20 हजार रुपये जुर्माना से दंडित किया। सभी सजाएं साथ चलेंगी। जुर्माने की आधी रकम पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं। फैसले के दौरान आरोपी फरीद अदालत में मौजूद था।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0