शिव कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 4 फरवरी को निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर

शिव कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बाँदा द्वारा अपनी स्थापना के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 4 फरवरी 2026 को अस्पताल परिसर में निशुल्क मेगा...

Feb 4, 2026 - 11:19
Feb 4, 2026 - 11:23
 0  15
शिव कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 4 फरवरी को निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर

दो वर्ष पूर्ण होने पर मरीजों को मुफ्त दवा, जांच में छूट और निशुल्क ओपीडी सुविधा

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम देगी स्वास्थ्य परामर्श व उपचार

बाँदा। शिव कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बाँदा द्वारा अपनी स्थापना के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 4 फरवरी 2026 को अस्पताल परिसर में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

अस्पताल की संचालक एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता सिंह ने बताया कि संस्था को बीते दो वर्षों में लोगों का जो स्नेह और विश्वास मिला है, उसके लिए अस्पताल परिवार आभार व्यक्त करता है। इसी कृतज्ञता स्वरूप आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल मौजूद रहेगा। इसमें डॉ. संगीता सिंह (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. सोमेश त्रिपाठी (गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रिया दीक्षित (जनरल फिजिशियन एवं सघन रोग विशेषज्ञ), डॉ. दीपिका मिश्रा (शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. देव (हड्डी रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. संजय कुमार (लेप्रोस्कोपिक जनरल सर्जन) मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देंगे।

शिविर में मरीजों को कई सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें सभी प्रकार के मरीजों को पांच दिन की दवाइयां निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। साथ ही खून की विभिन्न जांचों पर 25 प्रतिशत तथा सभी प्रकार के अल्ट्रासाउंड जांच पर 200 रुपये की विशेष छूट दी जाएगी। मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है, जबकि ओपीडी पर्चा पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार शिविर के लिए पंजीकरण 4 फरवरी 2026 को प्रातः 6 बजे से शुरू होगा और शिविर समाप्ति तक जारी रहेगा। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0