दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

आगामी 02 अक्टूबर 2025 को होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया...

Sep 30, 2025 - 15:53
Sep 30, 2025 - 16:00
 0  36
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

बांदा। आगामी 02 अक्टूबर 2025 को होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे. रिभा एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत केन नदी स्थित विसर्जन स्थल का भौतिक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े : बांदा रोडवेज से नवीन वातानुकूलित बसों का शुभारंभ

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि विसर्जन स्थल पर सभी तैयारियाँ समय से पूर्ण की जाएँ तथा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित हों। साथ ही विसर्जन रूट का भी गहन अवलोकन किया गया।

अधिकारियों ने बिजली के तारों को पर्याप्त ऊँचाई पर करने, सुचारु यातायात हेतु वैरिकेडिंग की व्यवस्था करने और महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।

यह भी पढ़े : बाँदा : रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में "शक्ति संगम" कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर

प्रशासन का कहना है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0