जिला अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम घोषित, विमल कुमार सिंह बने अध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर निखिल सक्सेना ने मारी बाज़ी
जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव की मतगणना अंतिम चरण में पूरी हो गई है...
1307 मतों की गिनती के साथ सभी प्रमुख पदों पर विजेताओं के नाम तय
बाँदा। जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव की मतगणना अंतिम चरण में पूरी हो गई है। कुल 1307 मतों की गिनती के बाद सभी पदों पर विजेताओं के नाम घोषित कर दिए गए। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और परिणाम सामने आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी जताई।
अध्यक्ष पद पर विमल कुमार सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए जिला अधिवक्ता संघ की कमान संभाली। महासचिव पद पर राजेश कुमार त्रिपाठी “सोनू” ने जीत हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला एकतरफा रहा, जहाँ शिव विलास सोनी विजयी घोषित किए गए।
संयुक्त सचिव पद पर कमलाकांत मिश्रा ने सफलता प्राप्त की। कोषाध्यक्ष पद पर प्रथम स्थान पर रहते हुए सुशील कुमार सिंह विजयी हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निखिल सक्सेना ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सामान्य उपाध्यक्ष पद पर कृष्णपाल विश्वकर्मा ने जीत दर्ज की।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ता संघ परिसर में उत्साह का माहौल रहा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संघ के हित में एकजुट होकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
