बांदाःनवरात्रि के पर्व पर डांडिया और गरबा नृत्य की धूम रही

नवरात्रि के पर्व पर डांडिया और गरबा नृत्य आमतौर पर गुजरात में जगह-जगह होता है लेकिन इधर कुछ वर्षों से बुंदेलखंड के बांदा में भी गरबा और डांडिया ...

Oct 23, 2023 - 08:32
Oct 23, 2023 - 08:48
 0  10
बांदाःनवरात्रि के पर्व पर डांडिया और गरबा नृत्य की धूम रही

नवरात्रि के पर्व पर डांडिया और गरबा नृत्य आमतौर पर गुजरात में जगह-जगह होता है लेकिन इधर कुछ वर्षों से बुंदेलखंड के बांदा में भी गरबा और डांडिया की गूंज सुनाई देने लगी है। नवरात्रि मैं महाअष्टमी को लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल कालूकुआं बबेरू रोड डांडिया बांदा में गरबा और डांडिया नृत्य का मनमोहक नजारा देखने को मिला।  यहां नन्हे मुन्ने बच्चों ने बड़े सुंदर ढंग से गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। इन बच्चों को कार्यक्रम के दौरान ही पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़े : गगनयान मिशन में बांदा के बेटे ने रचा इतिहास,कहा युवा शिक्षा पर फोकस करें

नृत्य कला ग्रह एवं लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम के बारे में डांस गुरु श्रद्धा निगम ने बताया कि नवरात्रि के दौरान गरबा एक बहुत ही स्पेशल और पॉप्युलर धार्मिक नृत्य होता है, विशेषतः गुजरात राज्य में बनाया जाता है अब यह धीरे-धीरे हर जगह धूमधाम से मनाया जा रहा है। गरबा नृत्य गुजराती संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे मां दुर्गा की पूजा के रूप में आराधना किया जाता है।

यह भी पढ़े :दमोहःपूर्व विधायक उमादेवी खटीक को भाजपा ने तीसरी बार प्रत्याशी बनाया

कार्यक्रम की आयोजिका व लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य उमा पटेल ने कहा कि गरबा में लोग परंपरागत गुजराती संगीत के साथ ही ध्यान और आदर्श भावना के साथ नृत्य करते हैं। इसमें खास तरीके से आकर्षक परिधान और गहनों का पहनान शामिल होता है, जो गरबा के नृत्य को और भी रंगीन और आकर्षक बनाता है। यह नृत्य रात के समय होता है और समुदाय के लोग एक साथ मिलकर ध्यान और भक्ति के साथ मां दुर्गा की पूजा करते हैं।

यह भी पढ़े :मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव गंगाजल की एंट्री, कांग्रेस प्रत्याशी की फोटो लगी गंगाजल की बोतले जब्त 

छाया सिंह लेखिका ने कहा कि गरबा नृत्य नवरात्रि के दौरान उत्सवी और आनंदमय माहौल में होता है और लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियाँ मनाते हैं। यह एक मानवाधिकार का अच्छा उदाहरण है, जहां सभी वर्गों और आयों के लोग एकसाथ आकर्षक नृत्य और संगीत का आनंद लेते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज रावत ने किया।कार्यक्रम के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू , संजय काकोनिया, संजय निगम अकेला, ज्योत्सना पुरवार, अरुण निगम, डॉक्टर मनीष गुप्ता संत तुलसी पब्लिक स्कूल एवं बचपन प्ले स्कूल की प्रवि यादव मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0