बाँदा : डाटा की जासूसी के खिलाफ कांग्रेस सडक में उतरी

केंद्र सरकार द्वारा भारत देश के प्रमुख लोगों के डाटा की जासूसी करायी गयी है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। विगत दिनों संसद में भी..

Jul 23, 2021 - 08:08
 0  2
बाँदा : डाटा की जासूसी के खिलाफ कांग्रेस सडक में उतरी
बाँदा : डाटा की जासूसी के खिलाफ कांग्रेस..

केंद्र सरकार द्वारा भारत देश के प्रमुख लोगों के डाटा की जासूसी करायी गयी है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। विगत दिनों संसद में भी सभी दलों ने इस जासूसी कांड के विरोध में अपनी मांगों को रखा था।

परंतु हठधर्मी सरकार ने विपक्ष की मांगों को खारिज कर दिया है। इस मामले की जांच कर कार्यवाही की जाए तथा जासूसी करवाने वालों के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें -  26 ग्राम पंचायतों में प्रशासकों द्वारा पच्चीस लाख से अधिक की धनराशि आहरण करने पर जांच के आदेश

यह मांग शुक्रवार को कांग्रेस, युवा कांग्रेस, तथा अन्य फ्रंटल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश शासन को ज्ञापन भेजकर की है। 

प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे ‘लालू’, शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनय सिंह शानू, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय छात्र संगठन आकाश दीक्षित, प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस डॉ के पी सेन, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष केशव पाल, तिंदवारी ब्लॉक अध्यक्ष दानेन्द्र सिंह दानी, इन्द्रेश कुमार जड़िया, पंकज सिंह हरिओम, जिलानी दुर्रानी, सतीश निगम, अविरल पाण्डेय, सत्यम सोनी, मोहम्मद नसीम, मोनू खान उर्फ तनवीर खान, हरीश सिंह, कुलदीप सिंह, मुकेश कुमार यादव आदि दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - बाँदा : बालू चोरी करके जा रहे 16 ट्रकों को पुलिस ने पकड़ कर सीज किया

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1