डीएवी इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
डीएवी इंटर कॉलेज, बाँदा में ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर...
नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु ने किया शुभारंभ, बच्चों ने खेल स्पर्धाओं में दिखाया दमखम
बाँदा। डीएवी इंटर कॉलेज, बाँदा में ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु ने किया। इस दौरान उन्होंने नन्हे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़, कूद सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा, फुर्ती और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने तालियां बजाकर बच्चों का हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेलों से बच्चों की शारीरिक और मानसिक क्षमता विकसित होने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी बढ़ावा मिलता है। ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे आने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेलों में प्रतिभाग करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता ने बच्चों में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
