भाजपा सरकार 'डर' को आधार बनाकर देश चला रही है, विरोधियों का हो रहा उत्पीड़न : नसीमुद्दीन सिद्दीकी
कांग्रेस का दामन छोड़ समाजवादी पार्टी के सिपहसालार बने पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शनिवार को भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार किया...
सपा के पाले में आए पूर्व मंत्री ने बांदा में मोदी-योगी सरकार पर बोला हमला, पश्चिम बंगाल चुनाव निरस्त करने की मांग की।
स्वराज कॉलोनी में जोरदार इस्तकबाल, चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित हुए सिद्दीकी।
बांदा। कांग्रेस का दामन छोड़ समाजवादी पार्टी के सिपहसालार बने पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शनिवार को भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में इस वक्त केवल डर का माहौल कायम है और भाजपा विपक्षी नेताओं को ईडी (ED) व सीबीआई (CBI) का डर दिखाकर तोड़ने का काम कर रही है।
स्वराज कॉलोनी में हुआ भव्य स्वागत
शहर के स्वराज कॉलोनी स्थित सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओमनारायण त्रिपाठी ‘विदित’ के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे पूर्व मंत्री का सपाइयों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सपा नेता विदित ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को चांदी का मुकुट पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप
मीडिया से मुखातिब होते हुए श्री सिद्दीकी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सांसदों का भाजपा में शामिल होना किसी निष्ठा का नहीं, बल्कि डर का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार का विरोध करता है, उसे उत्पीड़न का शिकार बनाया जाता है। भाजपा केवल डर को आधार बनाकर सत्ता चला रही है।
चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
पूर्व मंत्री ने पश्चिम बंगाल चुनाव की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वहां 90 फीसदी से अधिक मतदान होना संदेह पैदा करता है। सिद्दीकी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाते हुए मांग की कि पश्चिम बंगाल के चुनाव की जांच कराई जाए और इसे तत्काल निरस्त किया जाए।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री के पुत्र अफजल सिद्दीकी, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा, महासचिव एजाज खान, प्रदेश सचिव हसनुद्दीन सिद्दीकी, मुमताज अली, इमरान अली राजू, पीयूष गुप्ता, अशोक सिंह गौर, प्रियांशु बोड़े, जनमेजय सिंह, दिनेश यादव, आमिर खान मन्नी, शमीम बांदवी, प्रमोद गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, सुमन दिवाकर, अबरार फारुकी, नासिर खान और नीलेश श्रीवास सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
