आरसेटी में कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन, 24 लाभार्थियों को मिले प्रमाण पत्र
इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), बाँदा में संचालित 13 दिवसीय 'कृषि उद्यमी प्रशिक्षण' कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया...
बाँदा। इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), बाँदा में संचालित 13 दिवसीय 'कृषि उद्यमी प्रशिक्षण' कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप कृषि निदेशक बाँदा अभय यादव, जिला कृषि अधिकारी संदीप कुमार, डीडीएम नाबार्ड बाँदा, और एलडीएम बाँदा संगम लाल मिश्र ने शिरकत की।
अतिथियों ने दी विभागों की योजनाओं की जानकारी
समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने अपने-अपने विभागों से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रशिक्षुओं को दी। इसके बाद सभी सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
प्रशिक्षण का विवरण और आगामी कार्यक्रम
आरसेटी संस्थान के निदेशक पंकज कुमार ने बताया कि यह 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 06.08.2026 से 19.08.2026 तक संचालित किया गया, जिसके तहत मंडल के कुल 24 लाभार्थियों को प्रशिक्षणोपरांत प्रमाण पत्र दिए गए।
संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य दीपक शुक्ला ने जानकारी दी कि आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत दिनांक 20.08.2026 से 30 दिवसीय 'हाउस वायरिंग' तथा 12 दिवसीय 'डेरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट' के नए बैच शुरू किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य अभय सिंह, कार्यालय सहायक अरुण कुमार, अमितेंद्र कुमार, शीलू शर्मा, ट्रेनर लालेन्द सिंह सहित सभी 24 लाभार्थी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
