होली पर प्रशासन की एडवाइजरी जारी : जिलाधिकारी जे रीभा की अपील - सावधानी से मनाएं रंगों का पर्व

होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी जे रीभा ने जनपद वासियों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने अपील की है कि सभी नागरिक दिशा-निर्देशों का...

Feb 28, 2026 - 16:23
Feb 28, 2026 - 16:24
 0  26
होली पर प्रशासन की एडवाइजरी जारी : जिलाधिकारी जे रीभा की अपील - सावधानी से मनाएं रंगों का पर्व
फ़ाइल फोटो

बाँदा। होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी जे रीभा ने जनपद वासियों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने अपील की है कि सभी नागरिक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होली को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि होली खुशियों और भाईचारे का पर्व है, लेकिन इसे सावधानीपूर्वक मनाना आवश्यक है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

होलिका दहन के समय बरतें सावधानी

  • होलिका दहन आबादी एवं आवासीय क्षेत्रों से दूर करें।

  • आग से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।

  • गर्भवती एवं नवविवाहित महिलाओं को होलिका के अत्यधिक निकट जाने से बचाएं।

त्वचा और बालों की सुरक्षा

  • होली खेलने से पहले शरीर और बालों में नारियल, सरसों या जैतून का तेल लगाएं।

  • चेहरे और खुले अंगों पर सनस्क्रीन व मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें।

कपड़ों का सही चयन

  • ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर को पूर्ण रूप से ढकें, ताकि रंग सीधे त्वचा पर न लगें।

आंखों और कानों का बचाव

  • रंग और पानी से बचाव के लिए सनग्लास या सुरक्षात्मक चश्मा पहनें।

  • आंखों में रंग चले जाने पर स्वच्छ पानी से धोएं, रगड़ें नहीं।

हर्बल रंगों का करें प्रयोग

  • केवल प्राकृतिक एवं हर्बल गुलाल का उपयोग करें।

  • केमिकल, पेंट या धातुयुक्त रंगों से बचें, इससे त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं।

बच्चों व पशुओं का रखें ध्यान

  • बच्चों को पानी के गुब्बारों से खेलने से रोकें।

  • पालतू व आवारा पशुओं पर रंग न डालें, यह उनके लिए हानिकारक हो सकता है।

सहमति का रखें सम्मान

  • किसी की अनुमति के बिना रंग न लगाएं।

  • पर्याप्त पानी और जूस पीकर स्वयं को हाइड्रेट रखें।

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) कुमार धर्मेन्द्र ने नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि भांग, गांजा और शराब का सेवन स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दोनों के लिए हानिकारक है। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी नागरिकों के सुरक्षित और स्वस्थ रहने की कामना की है। जिला आपदा विशेषज्ञ डॉ. प्रभाकर सिंह ने बताया कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में सहायता हेतु कंट्रोल रूम, जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष संख्या 14 के टेलीफोन नंबर 05192-285260, टोल फ्री नंबर 1077 या व्हाट्सएप नंबर 9452662412 पर संपर्क किया जा सकता है।

साथ ही राहत आयुक्त कार्यालय के नंबर 9454411081, 1070, 112 और 108 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

प्रशासन ने जनपद वासियों से अपील की है कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ मनाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0