बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी उप्र में 50 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार
प्रदेश की राजनीति में बड़े चेहरे बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव...

लखनऊ। प्रदेश की राजनीति में बड़े चेहरे बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को कसमांडा हाउस स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में बाबू सिंह कुशवाहा ने पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव में अपनी स्थिति की जानकारी दी।
यह भी पढ़े : चित्रकूट : नाबालिक से दुराचार के मामले में आरोपी को 20 साल की कैद
बहुजन समाज पार्टी से अलग होकर बाबू सिंह कुशवाहा ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाकर अपने समर्थकों को जोड़ा और उत्तर प्रदेश में लगातार दौरा कर पार्टी को मजबूत किया। बाबू सिंह पर लगे तमाम आरोपों की जांच के दौरान पार्टी को बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास जारी रखा। भाजपा, सपा और किसी अन्य बड़ी पार्टी से जुड़कर बाबू सिंह कुशवाहा लड़ने पर कभी तैयार नहीं हुए। जन अधिकार पार्टी को पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने अकेले चुनाव मैदान में उतारा था।
यह भी पढ़े : केसीएनआईटी में लगेगा वृहद रोजगार मेला
पिछले विधानसभा चुनाव में 125 विधानसभा सीटों पर जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार उतरे थे। इस बार लोकसभा चुनाव में जन अधिकार पार्टी के नेता बाबू सिंह कुशवाहा फिलहाल भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के सम्पर्क में है। फिर भी बाबू सिंह ने 50 लोकसभा सीटों पर अपने कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की बात कह दी है।
यह भी पढ़े : बुंदेलखंड की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार से,जाने खजुराहो से दिल्ली का किराया
जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने बताया कि जो किसी गठबंधन में शामिल होते हैं तो निश्चित ही पूरी ताकत से लड़ेंगे। गठबंधन में नहीं जुड़ते हैं तो भी पूरे दमखम से हमारे कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। आज एक बैठक हुई है और कार्यकर्ताओं को अपना संदेश दे दिया गया है। हमारी चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी है। जनता के बीच जन अधिकार पार्टी जायेगी।
हिन्दुस्थान समाचार
What's Your Reaction?






