भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रत्याशी के समर्थन में की चुनावी जनसभा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने चुनावी सभा में कांग्रेस के राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रत्याशी के समर्थन में की चुनावी जनसभा

गठबंधन के भ्रष्टाचारी नेता जेल में हैं या बेल पर हैं: जेपी नड्डा

विपक्षी दलों पर जमकर साधा निशाना

प्रभु श्रीराम की तपोस्थली में विकास को लेकर भी किए दावे

चित्रकूट(संवाददाता)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने चुनावी सभा में कांग्रेस के राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि भारत जोड़ों नहीं तोड़ो यात्रा चला रहे हैं। गठबंधन के भ्रष्टाचारी नेता जेल में हैं या बेल पर है। राहुल गांधी संविधान की कांपी लेकर घूम रहे हैं। जबकि मोदी जी भ्रष्टाचार को हटा रहे हैं। गठबंधन में जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वाले नेता हैं।

यह भी पढ़े : भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है विपक्षी दलों का गठबंधन : जेपी नड्डा

गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बेड़ीपुलिया स्थित गोस्वामी तुलसीदास स्नात्कोत्तर महाविद्यालय के समीप भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के समर्थन में चुनावी जनसभा की। शुरुआत भारत माता की जय के साथ किया। कहा कि यह वह स्थली है जहां प्रभु श्रीराम साढ़े ग्यारह वर्ष रहकर लोगों का उद्धार किया है। चित्रकूट को तीर्थो का राजा कहा गया है। आज महाराणा प्रताप की जयंती है। उन्होंने कठोर जीवन जिया है। यह चुनावी बेला है। तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बनाने के लिए सभा में मौजूद लोगों से वोट मांगा। कहा कि 2014 के पहले लोगों ने यह मान लिया था कि अब कुछ होने वाला नहीं है, लेकिन आज राजनीति विकासवाद पर की जाने लगी है। पीएम मोदी जब बने तो देश की अर्थ व्यवस्था को सुधारा है। कोरोना काल में विश्व के सभी देशों में चीन, अमेरिका, इटली आदि परेशान रहे, लेकिन भारत दिन प्रतिदिन तरक्की पर है। आज देश तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बन रहा है। कहा कि मोदी जी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना में 44 हजार करोड़ रुपए प्रस्तावित किया है। उन्होंने कहा कि उजाला तभी समझ आता है जब अंधेरा देखा हो। मोदी जी बोलते हैं भ्रष्टाचारी हटाओ, किन्तु इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारी बचाओ का राग अलाप रहे हैं। 

यह भी पढ़े : आरओ प्लांट संचालक शुद्ध पानी के नाम पर लोगों की सेहत से कर रहे खिलवाड़

केजरीवाल पर तंज कसा कि शराब घोटाले में जेल में है। अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि लैपटाप, खाद्यान्न घोटाला किए हैं। गठबंधन में परिवारवाद कायम है। कहा कि घमंडीया गठबंधन में शहजादे भाई एकत्र हैं। गठबंधन में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। यह भ्रष्टाचारियों का टोला है। मैने कहा कभी पढ़ भी लिया करो। कांग्रेस पार्टी दलित, पिछड़े, आदिवासियों के आरक्षण पर डाका डालना चाहती है। धर्म के नाम पर आरक्षण करना चाहती है। चमड़ी के आधार पर बाटने वाले लोग भारत की संस्कृति के साथ खिलवाड़ करना चाहते है। कांग्रेस के लोग भारत जोड़ो यात्रा नही बल्कि भारत तोड़ो यात्रा चला रहे है। ये जोड़ते नही है ये भारत के टुकड़े टुकड़े गैंग में शामिल है।

यह भी पढ़े : उप्र के 75 सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलेगी ऑनलाइन जांच रिपोर्ट

इस मौके पर मंत्री रामकेश निषाद, भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल, बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, मानिकपुर विधायक अविनाशचन्द्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, बांदा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, बृज किशोर गुप्ता, पूर्व सांसद रमेशचन्द्र द्विवेदी, बालमुकुंद शुक्ला, जय प्रकाश पांडेय, रवि त्रिपाठी, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, आलोक पांडेय, भागवत द्विवेदी, अर्पित जायसवाल आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0