नवचयनित सात ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र

कलेक्ट्रेट सभागार में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पंचायती राज विभाग के नवचयनित सात ग्राम पंचायत....

Oct 25, 2024 - 00:22
Oct 25, 2024 - 00:24
 0  3
नवचयनित सात ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र

चित्रकूट। कलेक्ट्रेट सभागार में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पंचायती राज विभाग के नवचयनित सात ग्राम पंचायत अधिकारियों को बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस मौके पर एलसीडी के माध्यम से लखनऊ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

यह भी पढ़े : गौ पूजा कर प्रभारी मंत्री ने गौशाला का किया निरीक्ष्ण

गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्र नारायण सिंह ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2017-18 में विज्ञप्ति के माध्यम से हुई थी जो अब निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया गया है। जनपद में सात ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह, सीडीओ अमृतपाल कौर, एडीएम उमेश चंद्र निगम, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम ओम प्रकाश मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजापुरी निष्ठा उपाध्याय, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया, प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : विजेताओ को पुरस्कार देकर अपर जिला जज व किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट ने बढ़ाया उत्साह

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0