विजेताओ को पुरस्कार देकर अपर जिला जज व किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट ने बढ़ाया उत्साह

किशोर संप्रेक्षण गृह में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिला विधिक साक्षरता प्राधिकरण सचिव अपर जिला....

Oct 25, 2024 - 00:14
Oct 25, 2024 - 00:16
 0  2
विजेताओ को पुरस्कार देकर अपर जिला जज व किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट ने बढ़ाया उत्साह

‘मंजिल नहीं छोटा पड़ाव है संप्रेक्षण गृह’

चित्रकूट। किशोर संप्रेक्षण गृह में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिला विधिक साक्षरता प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज नीलू मैनवाल एवं किशोर बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट अंजलिका प्रियदर्शिनी ने संवासियों का उत्साहवर्द्धन किया।

यह भी पढ़े : कथा व्यास ने विश्राम दिवस पर मोक्ष की सुनाई कथा

सामाजिक संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विवि के संयोजकत्व में विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर किशोर संप्रेक्षण गृह में कराई गई प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को गुरुवार को अपर जिला जज व किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट ने पुरस्कार वितरित किया। अपर जिला जज ने किशोरों का उत्साहवर्धन करते हुवे कहा कि सभी में वह क्षमताएं है जो होना चाहिए। दुर्घटना, परिस्थिति या भाग्य की विडंबना के चलते कुछ समय के लिए यहां है। यह मंजिल नहीं एक छोटा पड़ाव है। अभी बहुत आगे जाना है। अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुवे किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट ने कहा कि सभी के अंदर सकारात्मक और नकारात्मक शक्तियां समान रूप में पाई जाती है। 

यह भी पढ़े : प्राकृतिक स्रोतों को बचाने की पहल की थी बाँदा के पूर्व डीएम हीरालाल ने, जिले को मिला नेशनल अवार्ड

नकारात्मक वृतियों पर अंकुश लगाना और सकारात्मक ऊर्जा को साधने से जीवन सार्थक बन जाता है। दुर्भाग्यवश नकारात्मकता के वशीभूत होकर कभी जाने अनजाने में कुछ भूलचूक हो सकती है लेकिन वह नियति नहीं है। अपने पुरुषार्थ को जगा कर दृढ़ संकल्प के सहारे परिस्थितियों को बदल सकते है। संस्था के निदेशक बलबीर सिंह ने बताया कि पहली बार संप्रेक्षण गृह, कस्तूरबा विद्यालय और जिला कारागार में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समारोह में शामिल सुषमा सिंह ने किशोरों से कहा कि भविष्य का सकारात्मक मानचित्र अपने हृदय में बनाकर उसके क्रियान्वयन के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें। बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजक अनीता सिंह ने कहा कि सोई शक्तियों को पहचाने। इस मौके पर भाभा कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक मनोज दिवेदी ने आभार जताया।

यह भी पढ़े : महाकुम्भ 2025 : अत्यधिक भीड़ भी नहीं बनेगी "आस्था की डुबकी" लगाने में रुकावट

इस दौरान संप्रेक्षण गृह के प्रभारी वीर सिंह, न्याय बोर्ड के सदस्य शिव शंकर त्रिपाठी, अर्चना श्रीवास्तव, विधि और परिवीक्षा अधिकारी अंजना पोरवार, परामर्शदाता दीपक शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सिंह, शिक्षक राजीव कुमार सिंह, अनिमेष मिश्रा, विधिक सहायक जितेंद्र, गोविंद आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0