हर्बल गुलाल और रंग के साथ ही साथ धूप बत्ती, अगरबत्ती बनाने के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

हेस्को संस्थान देहरादून व मंगल भूमि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम पंचायत अंधाव गांव में महिलाओं को हर्बल गुलाल और कलर (रंग) के साथ ही साथ धूप बत्ती...

Mar 17, 2024 - 09:09
Mar 17, 2024 - 09:14
 0  2
हर्बल गुलाल और रंग के साथ ही साथ धूप बत्ती, अगरबत्ती बनाने के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

हेस्को संस्थान देहरादून व मंगल भूमि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम पंचायत अंधाव गांव में महिलाओं को हर्बल गुलाल और कलर (रंग) के साथ ही साथ धूप बत्ती, अगरबत्ती बनाने की ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) का कार्यक्रम का आयोजन किया गय। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य गांव की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही साथ गांव में खुशहाली हेतु यह ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है। हेस्को संस्थान की सदस्य दीपा ने कहा कि ग्रामीण विकास तभी संभव है जब गांव की आधी आबादी मातृशक्ति आत्मनिर्भर हो। महिलाओं को आत्मनिर्भर करने हेतु ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम से महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।जिससे महिलाएं घर के कार्य के साथ कुछ आमदनी भी कर सके।

मंगल भूमि फाउंडेशन बांदा इकाई के अध्यक्ष राजा भैया ने कहा कि बुंदेलखंड में सूखा और अकाल, जलवायु परिवर्तन के चलते व अति ओलावृष्टि की समस्या से किसानों में आर्थिक संकट आ पड़ता है। अगर गांव में छोटे-छोटे लघु उद्योग के माध्यम से गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर कर निश्चित रूप से हम इस समस्या से निजात पा सकते है।और गांव में संपन्नता के साथ ही साथ खुशहाली लाई जा सकती हैं। ट्रेनर त्रिलोक जी से यहां की महिलाओं ने बड़े उत्सुकता के साथ सवाल जवाब करते हुए धूपबत्ती एवं अगरबत्ती हर्बल गुलाल कलर बनाने का गुण सीखा। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में अंधाव की महिलाओं के  साथ ही साथ भभुआ,मर्का की महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रतिभा,आशा देवी, गोमती देवी, उत्तरा देवी, अंकिता विश्वकर्मा, रामलली, श्रेष्ठि, सोनिया, मुन्नी देवी, अंजली, सुधा आदि लोग रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0