अखिलेश यादव आपको जिन्ना भी 2022 नहीं जितवा पाएंगे : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
सपा मुखिया अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर उनकी हो रही कड़ी आलेचना के बीच सोमवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य..

लखनऊ,
- योगी के मंत्री मोहसिन रजा ने भी सपा अध्यक्ष पर बोला हमला
सपा मुखिया अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर उनकी हो रही कड़ी आलेचना के बीच सोमवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आपको देश का विभाजन करवाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना भी 2022 में नहीं जिता पायेंगे। एक जनसभा के दौरान अखिलेश यादव पर सरदार पटेल और गांधी के साथ जिन्ना का नाम जोड़ना भारी पड़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर चौतरफा हमला हो रहा है।
यह भी पढ़ें - भाजपा राज में बिजली बिलों की लूट से आमजन त्रस्त : प्रियंका वाड्रा
योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने जारी एक बयान में कहा कि अखिलेश यादव ने विभाजनकारी जिन्ना की विचारधारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू की विचारधारा को समान बताकर देश के महापुरुषों का अपमान किया है।
उन्हें इसके लिए माफ़ी मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के अंदर कुछ लोगों के दिलों में अभी जिन्ना की विचारधारा है। लोगों को ऐसी विचारधारा से बचना चाहिए और ये समाजवादी नहीं जिन्नावादी विचारधारा है। इससे लोगों को बचना चाहिए।
मालूम हो कि सपा मुखिया अखिलेश यादव न हरदोई की एक जनसभा में बोलते हुए नेहरू, पटेल और गांधी की तुलना जिन्ना से की थी। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी और जिन्ना एक ही संस्था में पढ़ाई करके बैरिस्टर बनकर आए थे। एक ही जगह पर उन्होंने पढ़ाई लिखाई की। उन्होंने आजादी दिलाई। उन्हें किसी भी तरह से संघर्ष करना पड़ा हो तो वह पीछे नहीं हटे।
यह भी पढ़ें - पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से कराई, सखी केन्द्र व पुलिस बने बराती
- लोकनिर्माण विभाग ने जारी की धनराशि
इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकास कार्यों को लेकर भी ट्वीट किया है। ट्वीट करके कहा कि लोक निर्माण विभाग सम्पूर्ण प्रदेश में जामरहित निर्बाध सड़क यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रयत्नरत है।
मैनपुरी में ललूपुर में ब्योति खुर्द मार्ग पर आबादी भाग में सीसी मार्ग व नाली निर्माण के लिए 47.32 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। सबका साथ सबका विकास को साकार रूप देते हुए आगरा में किरावली अछनेरा भरतपुर मार्ग के किमी-2 से दांयी तरफ होते हुए नगला टीटी सम्पर्क मार्ग बनवाये जाने की समीक्षा कर 41.04 लाख की धनराशि निर्गत की गई।
यह भी पढ़ें - प्रशांत नील ने रवीना टंडन को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
हि.स
What's Your Reaction?






