भाजपा राज में बिजली बिलों की लूट से आमजन त्रस्त : प्रियंका वाड्रा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश सरकार की विद्युत व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है..

Oct 30, 2021 - 03:52
Oct 30, 2021 - 03:53
 0  4
भाजपा राज में बिजली बिलों की लूट से आमजन त्रस्त : प्रियंका वाड्रा
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश सरकार की विद्युत व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। प्रियंका ने शनिवार को ट्वीटर पर लिखा कि भाजपा राज में बिजली बिलों और स्मार्ट मीटरों की लूट से प्रदेश का आमजन बुरी तरह त्रस्त है।

यह भी पढ़ें - पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से कराई, सखी केन्द्र व पुलिस बने बराती

आगे वह लिखती हैं कि मेहनत मजूरी करने वाले एक परिवार को बिजली विभाग ने 19 करोड़ 19 लाख रू. के बिजली बिल का नोटिस थमा दिया। प्रियंका ने प्रदेशवासियों को आश्वासन दिया है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर बिजली बिलों की इस लूट को खत्म किया जाएगा।

गौरतलब हो कि प्रियंका गांधी इस बीच आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो गयी हैं। शुक्रवार को वह उत्तर प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में दौरे पर थीं। उन्होंने हमीरपुर में किसानों से मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें - सरकार नाकाम हो गई, इसने किसानों को पूरी तरह नजर अंदाज किया : प्रियंका गांधी

यह भी पढ़ें - प्रशांत नील ने रवीना टंडन को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई 

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1