सरकार की नीतियों के खिलाफ पूरे शहर में सपाइयों ने निकाला साइकल मार्च

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर आज लोहिया विचारक जनेश्वर मिश्रा की जयंती के..

Aug 5, 2021 - 08:41
Aug 5, 2021 - 09:03
 0  5
सरकार की नीतियों के खिलाफ पूरे शहर में सपाइयों ने निकाला साइकल मार्च
सपाइयों ने साइकिल चलाकर जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई..

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर आज लोहिया विचारक जनेश्वर मिश्रा की जयंती के अवसर पर वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई  के खिलाफ आज सपाइयों ने साईकिल यात्रा निकाली। 

यह भी पढ़ें - जनपद की 766 उचित दर दुकानों से जनप्रतिनिधियों ने खाद्यान वितरण किया

बांदा में भ्रष्टाचार,काला किसान कानून, नौजवानों की बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, आजम खान का कानूनन शोषण, समाजवादियों पर फर्जी मुकदमे, बढ़ती पेट्रोल डीजल सरसों के तेल की कीमतों आदि जन समस्या के विरोध में जिला अध्यक्ष विजयकरन यादव, वरिष्ठ नेता शेखर शर्मा ओम नारायण त्रिपाठी व सपा नेत्री अर्चना सिंह पटेल के नेतृत्व अपने नगर से साईकिल यात्रा निकाली गई।

वही पैलानी में सपा उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर सपा छात्र सभा जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह मोंटी अचिन खरे के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई।

इस मौके पर संजय निगम अकेला, इंद्रजीत यादव, सूर्यपाल यादव, राम मोहन चंद्रवंशी, ज्ञान सिंह यादव, जगन्नाथ गुप्ता, अखिलेश कुमार, हरीश पांडे, लाला द्विवेदी, अनूप गुप्ता, शिवा सोनी, उत्तम सिंह, जज्जी गुप्ता, मन्ना गुप्ता, जय किशन, सेठी सुरेश यादव कुमार यादव, अतुल यादव, अनूप यादव, प्रेम गुप्ता, छेदीलाल गुप्ता के महंत सहित अन्य मौजूद रहे। इधर छात्र नेता लव सिन्हा, रमाकांत राजपूत, लखन राजपूत आलोक राठौर, बबलू गुप्ता, आकाश साहू ने भी साईकिल यात्रा निकाली।

यह भी पढ़ें - बाँदा : पालतू भैंसे ने हमला करके ली अपने ही मालिक की जान

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1