झांसी की महिलाएं लगाएंगी मूंगफली का तेल निकालने वाला प्लांट
उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से उन्हें उद्यमों की स्थापना के लिए प्रोत्साहित..
![झांसी की महिलाएं लगाएंगी मूंगफली का तेल निकालने वाला प्लांट](https://bundelkhandnews.com/uploads/images/2022/10/image_750x_6353bc0c4b667.jpg)
- डेढ़ करोड़ रुपये की कंपनी खड़ी कर महिलाएं आत्मनिर्भरता का दिखाएंगी रास्ता
उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से उन्हें उद्यमों की स्थापना के लिए प्रोत्साहित कर रही है। झांसी में स्वयं सहायता समूह की लगभग तीन सौ से अधिक महिलाएं मूंगफली का तेल निकालने का प्लांट स्थापित करने की तैयारी में हैं।
यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दिसंबर से टोल टैक्स वसूला जाएगा, सफर में निकलने से पहले जान लें प्रस्तावित दरें
इसके साथ ही पीनट बटर का भी प्लांट लगाया जाएगा, जिससे तेल निकालने के बाद बचे पीनट बटर को भी उपयोग में लाया जा सके। झांसी में बड़े पैमाने पर मूंगफली का उत्पादन होता है और इसी को ध्यान में रखते हुए मूंगफली का तेल निकालने का प्लांट स्थापित करने की तैयारी चल रही है।
- एक करोड़ सैतींस लाख से बनेगी कम्पनी
झांसी के बबीना ब्लॉक की अलग-अलग स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कम्पनी का गठन कर इस प्लांट की स्थापना करेंगी। आजीविका मिशन के तहत इन महिलाओं को जोड़ा जा रहा है और कम्पनी गठन की तैयारी चल रही है। अभी तक लगभग 150 महिलाएं सामने आई हैं और इस कम्पनी से लगभग 300 महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। कम्पनी को शुरू करने में लगभग एक करोड़ 37 लाख रुपये का निवेश होना है। इसमें समूह की महिलाएं अपनी ओर से कुछ धनराशि जमा करेंगी जबकि उद्यान विभाग, नाबार्ड और सरकार की अन्य योजनाओं के तहत कम्पनी को आर्थिक अनुदान और ऋण प्रदान किया जाएगा।
- महिलाओं में बंटेगा लाभांश
उपायुक्त स्वतः रोजगार अजय कुमार बताते हैं कि कम्पनी में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में सभी पद समूह की महिलाओं के पास ही रहेंगे, जिससे आमदनी का लाभांश इन महिलाओं के बीच ही वितरित हो सकेगा। नाबार्ड और उद्यान विभाग से कम्पनी के गठन में आर्थिक मदद मिलेगी। इसके साथ ही प्रयास होगा कि मनरेगा से कक्ष बनवा दिया जाएगा, जिससे लागत बचेगी। जनपद में मूंगफली का उत्पादन अधिक होता है।
- स्वयं सहायता समूह की 300 महिलाओं को जोड़कर बनेगी कंपनी
इससे तेल निकालने का प्लांट महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकेगा। इसी के साथ कुछ अन्य महिलाओं से एक पीनट बटर प्लांट भी शुरू कराया जाएगा, जिससे तेल निकालने के बाद बचे पीनट बटर का उपयोग हो सके।
यह भी पढ़ें - राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 25 नवंबर को मध्यप्रदेश आएगी, कांग्रेस तैयारियों में जुटी
यह भी पढ़ें - किसान के बेटे की मेहनत रंग लाई सुनील सिंह का पीसीएस-2021 में हुआ चयन
हिस
What's Your Reaction?
![like](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)