यूपी में फिर मौसम का अलर्ट : कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने मंगलवार सुबह नया नाउकास्ट अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक...
प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा समेत कई जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का खतरा...
लखनऊ/बांदा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने मंगलवार सुबह नया नाउकास्ट अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार आगामी तीन घंटों के दौरान मौसम अचानक बदल सकता है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, कौशांबी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर और अयोध्या सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि हवा के झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों तथा असुरक्षित स्थानों से दूर रहें। किसानों को भी फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
