सावन में दिखे कथक के विविध रंग
रविवार को हार्पर क्लब और गुरुकुल कथक केंद्र, बांदा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सावन उत्सव का भव्य आयोजन...

बाँदा। रविवार को हार्पर क्लब और गुरुकुल कथक केंद्र, बांदा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सावन उत्सव का भव्य आयोजन हार्पर क्लब में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती वरुणा वशिष्ट (सिविल जज सीनियर), सुश्री बिन्नी बालियान (सिविल जज जूनियर), श्रीमती मजिस्ट्रेट भावना केला, और डॉ. शबाना रफीक ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गुरुकुल डायरेक्टर अनुपमा त्रिपाठी की शिष्याओं ने मुख्य अतिथि और महिला हार्पर की उपाध्यक्ष आराधना शर्मा, ज्योतस्ना पुरवार, सीमा सिंह, मंजूर ओमर को बैच अलंकृत कर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कथक नृत्य शैली द्वारा भगवान शिव की स्तुति से हुई। इसके पश्चात, "बरसे बदरिया सावन की" (ठुमरी) प्रस्तुति पर महिलाएं झूम उठीं। इसके बाद मधुराष्टकम, कथक नृत्य, और "कैसे खेलन जैबु सावन म कजरिया" (कजरी लोक नृत्य) की शानदार प्रस्तुति दी गई।
सावन उत्सव में रैंप वॉक, सावन क्वीन कॉन्टेस्ट, नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गईं, जिसमें महिला हार्पर की सभी महिला सदस्यों ने भाग लिया और विजेता बनीं।
वरुणा वशिष्ट (सिविल जज सीनियर) द्वारा गुरुकुल कथक केंद्र, बांदा की डायरेक्टर अनुपमा त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। आराधना शर्मा, सीमा सिंह, मंजूर ओमर, और गीता सिंह ने केंद्र के सभी कलाकारों को शील्ड देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम ने सावन की मस्ती और कथक की खूबसूरती को बखूबी प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
What's Your Reaction?






