सशक्त व विकसित भारत बनाने के लिए सशक्त भाजपा आवश्यक : प्रकाश पाल
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय लांचिंग व प्रेस वार्ता भाजपा कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय...
 
                                कहा कि सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को बनना है सहभागी
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय लांचिंग व प्रेस वार्ता भाजपा कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पितृ पुरूषों डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी व अजातशत्रु पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पार्चन कर किया गया।
कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र लोकतान्त्रिक पार्टी है। भाजपा हर 6 साल में अपने प्रत्येक कार्यकर्ता की सदस्यता का नवीनीकरण करती है। सशक्त व विकसित भारत बनाने के लिए सशक्त भाजपा आवश्यक है। भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी नम्बर वन पोजीशन पा सकता है। सपा, बसपा व कौंग्रेस आदि दलों में संगठन और सरकार की नम्बर वन पोजीशन परिवार के लिए ही आरक्षित है। देश का विभाजन कौंग्रेस की देन है। विपक्षी दल समाज को जाति के नाम पर बांटने में लगे हैं। मजहबी उन्मादी धर्म के आधार पर काटते हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमेशा कहते थे कि हमे वोट देने वाले मतदाता को भाजपा का सदस्य बनाना है। सामान्य सदस्य को सक्रिय कार्यकर्ता बनाना है। सदस्यता सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही तथा सर्वव्यापी करना है। भाजपा को भारत ही नही विश्व की सबसे बडी पार्टी फिर से बनाना है। जन प्रतिनिधियों और संगठन की सदस्यता के लक्ष्य अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। भाजपा की सदस्यता डिजिटल माध्यम से होगी। जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता मनोयोग से लगकर सदस्यता अभियान को सफल बनाएं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोडना है। जिला सह सदस्यता प्रमुख आलोक पाण्डेय ने कहा कि बूथ पर न्यूनतम 200 सदस्यता करनी है। सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को सहभागी बनना है। सदस्यता अभियान दो चरण में चलेगा। साधारण सदस्यता 1 से 25 सितम्बर तक फिर 1 से 15 अक्टूबर तक तथा सक्रिय सदस्यता 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम का संचालन राघवेन्द्र सिंह ने किया।
इस मौके पर पूर्व सांसद आर के पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, पूर्व विधायक आनंद शुक्ल, राघवेन्द्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, अर्जुन शुक्ला, शिवशकर सिंह, हीरो मिश्रा, मोहित मिश्रा, मुन्ना करवरिया, राजेश जयसवाल, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश्वरी, मनोज तिवारी, जगदीश गौतम, प्रेमलाल, गंगाधर मिश्र, सुशीला देवी, गुलाब पटेल, बिनीत द्विवेदी, कैलाश रलिहा, सुशील द्विवेदी, सतोष मिश्रा, अखिलेश रैकवार, राकेश कोल, रमाकांत पाण्डेय, श्रवण पटेल, रवि गुप्ता, मोनू मिश्रा, सच्चिदानंद गर्ग, योगेन्द्र सिंह, दशरथ, रिजवाना परवीन, मोहनदास आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            