इस दीपावली पर मिल रहे हैं चांदी के पटाखे और सोने की ताश की गड्डी भी

लखनपुरी के सराफा बाजार में धनतेरस से एक दिन पहले शुक्रवार को काफी हलचल रही। लोगों ने खरीदारी भी की और दुकानदारों ने अपनी...

इस दीपावली पर मिल रहे हैं चांदी के पटाखे और सोने की ताश की गड्डी भी

  • चांदी के सिक्के 750 से 850 के बीच मिल रहे हैं

लखनऊ, लखनपुरी के सराफा बाजार में धनतेरस से एक दिन पहले शुक्रवार को काफी हलचल रही। लोगों ने खरीदारी भी की और दुकानदारों ने अपनी दुकानों को सजाया भी। इस बार दीपावली पर चांदी के पूजा के बर्तनों के अलावा चांदी के पटाखे व सोने की ताश की गड़्डी भी मिल रही है। चांदी-सोने के भाव इस बाद दीपावली बढ़े नहीं है बल्कि करवा चौथ से भी थोड़ा घट ही गए हैं।

यह भी पढ़ें - शासन की मंजूरी के बाद, चित्रकूट मंडल के 21 नए रूटों पर रोडवेज बसें चलाने की तैयारी

चौक सराफा एसोसिएशन के महामंत्री विनोद माहेश्वरी ने बताया कि इस बार दीपावली पर लखनऊ सराफा एसोसिएशन की ओर से जारी रेट के अनुसार 24 कैरेट सोने का रेट 52200 रूपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट का 50700 व 18 कैरेट सोने का भाव 46000 प्रति 10 ग्राम के भाव से है।

वहीं उन्होंने बताया कि चांदी का रेट 58000 प्रति किलों के भाव से है। 22 कैरेट चांदी का रेट 48700 रूपए व 18 कैरेट का 44000 रूपए है। उन्होनंे बताया कि पिछले सप्ताह पड़े करवा चौथ की तुलना में दीपावली पर रेट घटे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले की साल की तुलना में इस चांदी का भाव बहुत कम हुआ हैं। पिछले साल त्योहार पर चांदी का 66000 प्रति किलो के भाव से थी।

ज्वैलर्स विनोद माहेश्वरी ने बताया कि इस बार सोने की पालिश ताश की गड़डी भी बाजार में आई हैं, जिसका रेट पीस के हिसाब से 1000 रूपए है। चांदी के पटाखे भी आए हैं, जिसमें राकेट, फुलझडी, चक्करघिन्नी आदि जो प्रति पीस के हिसाब से मिल रही हैं।

ज्वैलर्स सिद्धार्थ जैन ने बताया कि जार्ज वाले चांदी के सिक्के 850 रूपए के हैं और गणेश-लक्ष्मी बने चांदी के सिक्के 750 रूपए के मिल रहे है। इसके अलावा गणेश -लक्ष्मी की मूर्तिया, चांदी के पूजा के बर्तन वजन के हिसाब से बिक रहे है। सराफा बाजार में हलचल शुरू हो गई हैं। बहुत से लोगों ने खरीदारी भी की।

यह भी पढ़ें - पन्ना में धनतेरस से पहले किसानों को मिला 4.69 कैरट का जेम क्वालिटी का हीरा

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दिसंबर से टोल टैक्स वसूला जाएगा, सफर में निकलने से पहले जान लें प्रस्तावित दरें

हिस

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0