सेवादारों ने पुल घाट व बांध में चलाया सफाई अभियान

प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना के दूसरे चरण का आयोजन रविवार को सतगुरु माता...

Feb 26, 2024 - 04:47
Feb 26, 2024 - 04:51
 0  4
सेवादारों ने पुल घाट व बांध में चलाया सफाई अभियान

चित्रकूट। प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना के दूसरे चरण का आयोजन रविवार को सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित द्वारा दिल्ली में यमुना छठ घाट, आई.टी.ओ से किया गया। इसी क्रम में कर्वी ब्रांच के मुखी शिवभवन एवं संचालक लोटन प्रसाद के मार्गदर्शन मे मंदाकिनी नदी पुल घाट में श्रमदान किया। इस सफाई अभियान में लगभग 140 लोगों ने योगदान किया। इस दौरान मीडिया सहायक सचिन श्रीवास्तव, जितेन्द्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : मठदर भैरम बाबा स्थल मे मूलभूत सुविधाओं का अभाव : अजीत सिंह

इसके अलावा मानिकपुर में मुखी आनंद राज श्रीवास्तव एवं सेवादल इंचार्ज संदीप साहू के मार्गदर्शन में रामभरोसा बांध में लगभग एक सैकडा लोग सफाई कार्य में शामिल हुए। संत निरंकारी मिशन के सचिव एवं समाज कल्याण प्रभारी जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि स्वच्छ जल, स्वच्छ मन के आदर्श वाक्य से प्रेरणा लेते हुए यह परियोजना समूचे भारत वर्ष के लगभग 15 सौ से भी अधिक स्थानों के नौ सौ शहरों में आयोजित की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को संरक्षित करने के विकल्पों के विषय में जनमानस को जागृत करना है। ताकि आने वाली पीढियों को एक स्वस्थ भविष्य दिया जा सके।

यह भी पढ़े : जीवन कौशल पर आधारित कार्यशाला संपन्न

बाबा हरदेव सिंह महाराज की प्रेरणात्मक शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए संत निरंकारी मिशन स्वच्छता अभियान में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत का आरंभ वर्ष 2023 में किया था। इस परियोजना के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न स्थानों के समुद्री तटों, नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं, झरनों आदि जल निकायों की स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित किया गया और उन स्थानों की सफाई भी की गई। यह जानकारी संत निरंकारी मिशन मानिकपुर के मीडिया प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव ने दी है।

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री आज 41,000 करोड़ की दो हजार से अधिक रेल अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन करेंगे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0