होर्डिंग्स वॉर से गरमाई झांसी की सियासत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बंटेगे तो कटेंगे वाले बयान पर प्रदेश मुख्यालय से लेकर विधानसभा स्तर तक रार ठनी है...
 
                                भाजपा का बंटेंगे तो कटेंगे का जबाब सपा का जुड़ेंगे तो जीतेंगे से
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बंटेगे तो कटेंगे वाले बयान पर प्रदेश मुख्यालय से लेकर विधानसभा स्तर तक रार ठनी है। इसको लेकर अब वीरांगना भूमि झांसी में भी सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री के बयान के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अब ये बयान महानगर में होर्डिंग वॉर के रूप में तब्दील हो गए हैं। होर्डिंग वॉर में एक तरफ जहां भाजपा समर्थकों ने योगी के बयान को दोहराते हुए जगह जगह होर्डिंग्स टांग दिए हैं तो जवाब में उतरे सपा समर्थकों ने भी अपने मुखिया के बयान को हार्डिंग में लिख चौक चौराहों पर चस्पा करवा दिया है। झाँसी में एकाएक आई इन होर्डिंग्स की बाढ़ ने हल्की सर्दी के बीच सियासी पारा चढ़ा दिया है। अब इन होर्डिंग की चर्चा शुरू हो गई है।
 
दरअसल झांसी सदर सीट से विधायकी की हैट्रिक लगा चुके रवि शर्मा का आज जन्मदिन है। इसके चलते अपने नेता को शुभकामनाएं देने के लिए उनके समर्थकों ने शहर में जगह-जगह होर्डिंग्स लगवाए हैं। इसी क्रम में उनके एक समर्थक विक्की तिवारी ने मुख्यमंत्री का बयान बटेंगे तो कटेंगे वाले होर्डिंग्स जगह जगह चस्पा करवा दिये। उधर शहर में योगी के बयान बटेंगे तो कटेंगे वाले होर्डिंग्स के बाद सपा समर्थक रोहित सिंह परीछा ने भी सपा मुखिया अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ उनके बयान जुड़ेंगे तो जीतेंगे को छपवाकर शहर में जगह जगह होर्डिंग्स चस्पा करवा दिए है। सपा भाजपा समर्थकों द्वारा लगाए गए इन होर्डिंग्स ने धीरे धीरे आ रही गुलाबी सर्दी के बीच राजनैतिक पारे को गर्मी का अहसास दिलाने का काम किया है। झाँसी में ये होर्डिंग्स अब चर्चा का विषय बने हुए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार
 
                        
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            