पद्मश्री डॉ. बी.के. जैन नहीं रहे, चित्रकूट में ली अंतिम सांस

सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के डायरेक्टर एवं पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ बी.के. जैन का निधन हो गया...

Feb 27, 2026 - 17:08
Feb 27, 2026 - 17:13
 0  101
पद्मश्री डॉ. बी.के. जैन नहीं रहे, चित्रकूट में ली अंतिम सांस

जानकीकुंड के एच.आर. मैनेजर देवेंद्र सिंह ने की पुष्टि

सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के डायरेक्टर के निधन से चित्रकूट सहित देशभर में शोक की लहर

चित्रकूट। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के डायरेक्टर एवं पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ बी.के. जैन का निधन हो गया। ट्रस्ट परिवार द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है। बताया गया कि वेंटिलेटर से हटाए जाने के बाद शाम 4:24 बजे जानकीकुंड चिकित्सालय, चित्रकूट में उन्होंने अंतिम सांस ली।

डॉ. जैन का पिछले कई महीनों से मुंबई में उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य में गिरावट आने के बाद उन्हें चित्रकूट लाया गया था, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी था।

डॉ. बी.के. जैन ने सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के माध्यम से करोड़ों जरूरतमंद लोगों की आंखों का उपचार कर उन्हें नई रोशनी दी। वे संत शिरोमणि स्वामी रणछोड़ दास जी महाराज के कृपा पात्र रहे और उनके दिखाए सेवा मार्ग पर चलते हुए चित्रकूट की धर्मनगरी में गरीबों, संत समाज और नेत्र रोगियों के लिए असाधारण कार्य किए।

उनकी सेवाओं और समर्पण ने उन्हें ‘नेत्र गांधी’ के रूप में विशिष्ट पहचान दिलाई। समाज के प्रति उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

डॉ. जैन के निधन से चित्रकूट सहित देश-विदेश में उनके चाहने वालों के बीच गहरा शोक व्याप्त है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और चिकित्सा संगठनों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट परिवार ने कहा कि डॉ. बी.के. जैन द्वारा किया गया सेवा कार्य सदियों तक याद किया जाएगा और उनके आदर्शों पर चलते हुए संस्था आगे भी मानव सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0