राजकीय सिविल पेंशनर परिषद बांदा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

राजकीय सिविल पेंशनर परिषद, जिला शाखा बांदा की महत्वपूर्ण मासिक बैठक शुक्रवार को स्थानीय कोषागार स्थित पेंशनर कक्ष...

May 16, 2026 - 17:46
May 16, 2026 - 17:47
 0  10
राजकीय सिविल पेंशनर परिषद बांदा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

अमर दत्त शर्मा बने जिला अध्यक्ष, मासिक बैठक में द्विवार्षिक निर्वाचन संपन्न

बांदा। राजकीय सिविल पेंशनर परिषद, जिला शाखा बांदा की महत्वपूर्ण मासिक बैठक शुक्रवार को स्थानीय कोषागार स्थित पेंशनर कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य श्री राजाबाबू बाजपेयी ने की। बैठक में परिषद के पदाधिकारियों का द्विवार्षिक निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया।

बैठक की शुरुआत अध्यक्ष की अनुमति से उपस्थित सदस्यों के स्वागत एवं पूर्व कार्यकारिणी के कार्यवृत्त के वाचन के साथ हुई। इसके पश्चात अध्यक्ष श्री राजाबाबू बाजपेयी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार द्विवार्षिक निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ कराई। उन्होंने सदन से अपील की कि परिषद के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया जाए, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से समर्थन किया।

सदन की सहमति के बाद राजकीय सिविल पेंशनर परिषद, जिला शाखा बांदा की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

जिला अध्यक्ष: अमर दत्त शर्मा

उपाध्यक्ष:

  • सांवले प्रसाद गुप्त
  • डॉ. अनुराग द्विवेदी
  • कृष्ण कान्त द्विवेदी
  • अमरचन्द गुप्ता

महामंत्री: शान्तनु चतुर्वेदी

संगठन मंत्री:

  • सुरेन्द्र कुमार खरे
  • अशोक कुमार खन्ना
  • विजय बहादुर

संयुक्त मंत्री:

  • डॉ. जगत प्रसाद त्रिपाठी
  • बी.के. शुक्ला

कोषाध्यक्ष: नरेन्द्र कुमार गुप्ता

लेखा परीक्षक: रामाधार अवस्थी

संरक्षक मंडल:

  • शिव प्रसाद आर्य
  • हरि शंकर शुक्ला
  • राजा बाबू बाजपेयी
  • आर.बी. लाल निगम
  • कार्यकारिणी सदस्य:
  • कृष्ण बिहारी त्रिपाठी
  • प्रदीप कुमार निगम
  • राम मिलन यादव
  • अरविन्द कुमार मिश्रा
  • राम आसरे प्रसाद
  • अशोक कुमार तिवारी

बैठक के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। साथ ही परिषद के हित में सक्रियता एवं पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0