बांदा में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, 1,257 नए मरीज चिन्हित

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बांदा जनपद में 24 मार्च से चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग लगातार गांवों...

Jun 10, 2026 - 18:10
Jun 10, 2026 - 18:15
 0  5
बांदा में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, 1,257 नए मरीज चिन्हित

18,977 लोगों का हुआ एक्स-रे, गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

बांदा। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बांदा जनपद में 24 मार्च से चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग लगातार गांवों में स्क्रीनिंग कैंप लगाकर लोगों की जांच और जागरूकता का कार्य कर रहा है। अभियान के दौरान अब तक 18,977 लोगों का एक्स-रे और 3,345 लोगों की बलगम जांच की जा चुकी है, जिसमें 1,257 नए टीबी मरीजों की पहचान हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के आठ ब्लॉकों की 175 उच्च प्राथमिकता वाली ग्राम सभाओं को चिन्हित किया गया है, जिनमें से 127 ग्राम सभाओं में स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए जा चुके हैं। अभियान के दौरान लोगों को टीबी के लक्षणों, बचाव और समय पर जांच कराने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, मधुमेह, एचआईवी एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों में टीबी का खतरा अधिक रहता है। ऐसे लोगों से समय-समय पर जांच कराने की अपील की जा रही है।

बुधवार को तिंदवारी ब्लॉक के ग्राम सादी मदनपुर, बबेरू ब्लॉक के ग्राम टोला कला तथा महुआ ब्लॉक के ग्राम गोखिया में स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए गए, जहां एक्स-रे के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई और हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह अभियान जून 2026 तक जारी रहेगा और आगामी दिनों में कमासिन, बिसंडा तथा अतर्रा ब्लॉकों में भी विशेष टीबी स्क्रीनिंग कैंप लगाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0