मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रोफेशनल मीट एवं प्रेस वार्ता का आयोजन, गिनाई गई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ
मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बाँदा में प्रोफेशनल मीट और प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल, विधायक प्रकाश द्विवेदी, पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल सहित कई प्रमुख नेताओं ने सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं और जनकल्याणकारी नीतियों की चर्चा की।

बाँदा, उत्तर प्रदेश।
मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की पूर्णता पर बाँदा जनपद में प्रोफेशनल मीट एवं प्रेस वार्ता का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय उपलब्धियों, तथा विश्व मंच पर भारत की सशक्त उपस्थिति को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी) अजीत सिंह पाल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, पूर्व सांसद आर. के. सिंह पटेल, रामकिशोर साहू, एवं कार्यक्रम संयोजक उत्तम सक्सेना ने मंच साझा किया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा,
"इन 11 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी की एक नई परंपरा को जन्म दिया है। सरकार की योजनाएं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और डिजिटल इंडिया ने देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाई है।"
उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने अब पॉलिसी पैरालिसिस की राजनीति को पीछे छोड़कर साहसिक निर्णयों की राह चुनी है। अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक को समाप्त करना, CAA को लागू करना, महिला आरक्षण विधेयक पारित करना, और वक्फ कानून में सुधार – इन सभी निर्णयों ने देश को सशक्त दिशा दी है।
पूर्व सांसद आर. के. सिंह पटेल ने कहा कि,
"अब देश की राजनीति घोटालों से नहीं बल्कि विकास से परिभाषित होती है। भ्रष्टाचार का अंधकार हटाकर मोदी सरकार ने सुशासन की रोशनी देश को दी है।"
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी कहा कि,
"अब बात होती है डिजिटल परिवर्तन की, स्टार्टअप इंडिया की, महिला सशक्तिकरण की और तकनीकी सशक्तिकरण की। यह नया भारत है, जो आत्मविश्वासी है, जागरूक है और वैश्विक नेतृत्व में अपनी भूमिका निभा रहा है।"
इस अवसर पर स्थानीय बुद्धिजीवी, प्रोफेशनल्स, शिक्षाविद, छात्र, समाजसेवी, व्यवसायी वर्ग एवं मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के "विकसित भारत के अमृतकाल" की अवधारणा को लेकर सकारात्मक विचार प्रकट किए और कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान के साथ 'विकसित भारत' की ओर जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।
What's Your Reaction?






