बुंदेलखंड में खनिज संपदा की महालूट! एक जागरूक ड्राइवर ने खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री योगी से की गुहार

बुंदेलखंड अपनी बहुमूल्य खनिज संपदा के लिए जाना जाता है, लेकिन आज यही संपदा वहां के लिए अभिशाप बन गई है...

Apr 9, 2026 - 18:10
Apr 9, 2026 - 18:29
 0  73
बुंदेलखंड में खनिज संपदा की महालूट! एक जागरूक ड्राइवर ने खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री योगी से की गुहार

बांदा (उत्तर प्रदेश), 9 अप्रैल, 2026 | बुंदेलखंड अपनी बहुमूल्य खनिज संपदा के लिए जाना जाता है, लेकिन आज यही संपदा वहां के लिए अभिशाप बन गई है। जालौन जिले के रहने वाले एक जागरूक ट्रक ड्राइवर, रिंकू ने एक वीडियो के माध्यम से अपनी पीड़ा उजागर की है, जिसमें उन्होंने बुंदेलखंड के सभी जिलों में गिट्टी और मौरम की बेलगाम चोरी का साक्षात वर्णन किया है।

बुन्देलखण्ड न्यूज़ को भेजे गए वीडियो (हालांकि बुन्देलखण्ड न्यूज़ इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता) में रिंकू ड्राइवर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रशासन की नाक के नीचे करोड़ों-अरबों की खनिज संपदा लूटी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, "चोरी एक दिन के लिए भी नहीं रुकी है और यह लगातार जारी है।"  ड्राइवर के अनुसार, इस महाघोटाले में आरटीओ और खनिज विभाग के अधिकारी माफिया के साथ मिलकर बुंदेलखंड को कंगाल बनाने पर तुले हुए हैं।

ओवरलोडिंग और सड़कों की दुर्दशा: वीडियो में उन्होंने बताया कि बिना किसी दस्तावेज और टैक्स कटौती के एनआर गाड़ियां ओवरलोड होकर दौड़ रही हैं, जिससे सड़कों की हालत खेतों की लीकों जैसी हो गई है। रिंकू ने चेतावनी दी है कि ओवरलोडिंग के कारण टायर फटने जैसी दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे निर्दोषों की जान-माल का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने लखनऊ से झांसी तक निगरानी तंत्र के सोने पर भी आपत्ति जताई है।

योगी सरकार से गुहार: उन्होंने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और समाधान निकालने की मांग की है। रिंकू ड्राइवर ने कड़ा लहज़ा अपनाते हुए सरकार को चुनौती दी है कि वे एक दिन के लिए भी यह चोरी बंद करके दिखाएं।
यह पहली बार है जब किसी ट्रक ड्राइवर ने इतनी हिम्मत दिखाते हुए वीडियो बनाकर मीडिया को भेजा है, ताकि इस अवैध धंधे पर लगाम लग सके और बुंदेलखंड के नदी-पहाड़ सुरक्षित रह सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0