झांसी : कुएं में मिली महिला की सिर कटी लाश

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक कुएं के अंदर दो बोरियों में महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल...

Aug 14, 2025 - 12:39
Aug 14, 2025 - 12:51
 0  65
झांसी : कुएं में मिली महिला की सिर कटी लाश

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक कुएं के अंदर दो बोरियों में महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। एक बोरी में गर्दन से कमर तक का हिस्सा भर रखा था, जबकि दूसरी बोरी में कमर से जांघ तक का हिस्सा भरा मिला है। महिला का सिर, हाथ और पैर गायब हैं। दुर्गंध आने पर खेत मालिक ने कुएं में जाकर देखा तो दो बोरियां ऊपर उतरा रही थी। यह खबर क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। गांव के लोग इकट्ठा हुए और दोनों बोरियों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हाथ-पैर और सिर की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : रेलवे सुरक्षा में नया अध्याय : कवच प्रणाली का मथुरा–पलवल खंड में सफल परीक्षण

किशोरपुरा गांव निवासी विनोद पटेल का एक खेत महेबा रोड पर है। वह रोजाना की तरह बुधवार को शाम के समय अपनी फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गया था। खेत में बने कुएं से तेज बदबू आ रही थी। विनोद ने कुएं में झांककर देखा तो पानी में दो बोरियां उतरा रही थीं। उसकी जानकारी पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बोरियों को कुएं से बाहर निकाला। जब बोरियों को खोला गया तो अंदर का मंजर देखकर लोग दंग रह गए। एक बोरी में महिला का गर्दन से लेकर कमर तक का हिस्सा और दूसरी बोरी में कमर से लेकर जांघ तक का हिस्सा भरा था। महिला के हाथ, पैर और सिर गायब थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्लास्टिक की दोनों बोरियों में शव के साथ ईंट-पत्थर भी भरे हुए थे, ताकि शव कुएं के पानी में जल्दी ऊपर न आ पाए।

थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने बताया कि बाकी के अंगों को तलाशने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया, मगर बारिश की वजह से कुएं में पानी ज्यादा है। इसलिए दिक्कत आ रही है। महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव करीब तीन दिन पुराना हो सकता है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़े : झाँसी : लव जिहाद : अफरोज ने समीर आर्य बनकर लूटी युवती की अस्मत, सच्चाई सामने आने पर धमकाया

एसपी ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार ने बताया कि किशोरपुरा के जंगल में एक कुएं से एक महिला की डिकॉम्पोजड लाश बरामद हुई है। साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट भी पहुंची है। महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। सिर व हाथ पैर न होने से शिनाख्त के लिए टीमें गठित की हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0