जालौन : विवाहिता ने फांसी लगा दी जान, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

कदौरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी...

Jul 15, 2024 - 03:41
Jul 15, 2024 - 03:52
 0  5
जालौन : विवाहिता ने फांसी लगा दी जान, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
फ़ाइल फोटो

जालौन। कदौरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : एक अरब रुपये से बनी राजमार्ग की सड़क 12 महीने में ध्वस्त

इस्लामाबाद में रहने वाले आकाश की पत्नी शालिनी ने सोमवार सुबह फांसी लगा ली। घरवालें उसे कालपी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने शालिनी को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच घटना की जानकारी महिला के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटी हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़े : उप्र : 22 जनपदों के गांव बाढ़ से प्रभावित

क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पचौरी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मायके पक्ष की ओर से जो भी तहरीर मिलती है उसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार 

यह भी पढ़े : बागवानी, फूलों और सब्जी की खेती के लिए मिल रहा 50 फीसदी अनुदान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0