टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी

टीईटी अनिवार्यता प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में विकास खंड गोहाण्ड के शिक्षकों ने मंगलवार को भी...

Feb 24, 2026 - 16:58
Feb 24, 2026 - 17:00
 0  4
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले गोहाण्ड ब्लॉक में दूसरे दिन भी प्रतीकात्मक आंदोलन

राठ (हमीरपुर)। टीईटी अनिवार्यता प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में विकास खंड गोहाण्ड के शिक्षकों ने मंगलवार को भी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। तीन दिवसीय प्रतीकात्मक आंदोलन के दूसरे दिन परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक नियमित रूप से शिक्षण कार्य करते रहे और साथ ही अपनी असहमति भी जताई।

शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन कार्य बहिष्कार नहीं है, बल्कि सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का लोकतांत्रिक माध्यम है।

“पूर्व से कार्यरत शिक्षकों पर नई अनिवार्यता अन्यायपूर्ण”

ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश राजपूत ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता लागू होने से पहले से कार्यरत शिक्षकों को अब परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए बाध्य करना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने सरकार से मांग की कि शिक्षकों को सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर न किया जाए।

ब्लॉक मंत्री असलम इकराम ने कहा कि यह विरोध किसी भी प्रकार से शैक्षणिक व्यवस्था को बाधित करने के उद्देश्य से नहीं है, बल्कि सम्मान, अधिकार और न्याय की मांग को शांतिपूर्ण तरीके से रखने का प्रयास है। उन्होंने सरकार से शिक्षकों की समस्याओं और जायज मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की।

शिक्षण कार्य के साथ दर्ज कराया विरोध

आंदोलन के दौरान शिक्षकों ने विद्यालयों में शिक्षण कार्य, परीक्षा ड्यूटी एवं बीएलओ ड्यूटी का निर्वहन करते हुए बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया।

शिक्षकों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगामी दिनों में आंदोलन की रणनीति पर पुनः विचार किया जाएगा।

रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0