ट्रेन बदलने के दौरान गिरी महिला, मौत
ट्रेन बदलने के प्रयास मे महिला चलती ट्रेन से गिर गई। जिससे उसका दाहिना हांथ कट गया। जब स्टेशन मे मौजूद आरपीएफ ने देखा तो महिला...
बच्चों को दूसरी ट्रेन में चढ़ाने के बाद खुद चढ़ते समय फिसलने से गिरी मां
चित्रकूट। ट्रेन बदलने के प्रयास मे महिला चलती ट्रेन से गिर गई। जिससे उसका दाहिना हांथ कट गया। जब स्टेशन मे मौजूद आरपीएफ ने देखा तो महिला को किसी तरह घायल अवस्था मे मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती कराया। डाक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया। महिला को जिला अस्पताल एम्बुलेंस से लाया गया। जंहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह दुर्घटना मानिकपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन मे रविवार सुबह की है। बताया गया की पटना बिहार की बेहटा गांव की रिंकी देवी (33) पत्नी सुजीत कुमार अपने बच्चों के साथ महराष्ट्रा से बिहार अपने घर ट्रेन से जा रहे थे। मानिकपुर रेलवे स्टेशन मे महिला ट्रेन बदलने के प्रयास मे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन से उतर कर दूसरी ट्रेन मे अपना समान व बच्चों को चढ़ा कर चढ़ने लगी। इसी बीच ट्रेन अचानक चल दी। जिससे वह ट्रेन के नीचे आ गई और उसका दाहिना हांथ कट गया। पैर मे गंभीर चोट आई। जब स्टेशन मे मौजूद आरपीएफ पुलिस कर्मियों ने देखा तो ट्रेन रुकवा कर महिला को घायल अवस्था मे एम्बुलेंस से मानिकपुर सामुदायिक स्वस्थ केंद्र मे भर्ती कराया। जंहा डाक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल मे डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के एक बेटा शुभम व एक बेटी सोनाली है। मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता मुंबई मे टीटीई थे। परीक्षा के बाद मम्मी के साथ अपने घर जा रहे थे। मानिकपुर जीआरपी थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पति को सूचना दे दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
